ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
बेसिक सेफ्टी अभियान के अन्तर्गत जांच कर किया जा रहा जागरूक • निर्माल्य का अद्भुत रहस्य और पुष्पदन्त गंधर्व की विलक्षण कथा : शिव-महिम्न स्तोत्र की दिव्य उत्पत्ति • दैनिक इंडिया न्यूज पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें • जी-20 की वैन को हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी ने किया रवाना • ऐतिहासिक क्षण: वृन्दावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर की पहली रजिस्ट्री सम्पन्न, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ब्रज विकास का महायज्ञ प्रारंभ • होली के पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च,दिलाया शांति का भरोसा • राजनाथ सिंह का लखनऊवासियों से विशेष लगाव उनके लखनऊ के विकास में परिलक्षित होता है - जितेंद्र प्रताप सिंह • हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी • बेसिक सेफ्टी अभियान के अन्तर्गत जांच कर किया जा रहा जागरूक • निर्माल्य का अद्भुत रहस्य और पुष्पदन्त गंधर्व की विलक्षण कथा : शिव-महिम्न स्तोत्र की दिव्य उत्पत्ति • दैनिक इंडिया न्यूज पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें • जी-20 की वैन को हरी झंडी दिखाकर सीएम योगी ने किया रवाना • ऐतिहासिक क्षण: वृन्दावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर की पहली रजिस्ट्री सम्पन्न, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ब्रज विकास का महायज्ञ प्रारंभ • होली के पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च,दिलाया शांति का भरोसा • राजनाथ सिंह का लखनऊवासियों से विशेष लगाव उनके लखनऊ के विकास में परिलक्षित होता है - जितेंद्र प्रताप सिंह • हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी •
Highlights English

राम-जानकी विवाह प्रसंग से अनुप्राणित हुआ वातावरण, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

D

Dainik India News

• 8342 views
राम-जानकी विवाह प्रसंग से अनुप्राणित हुआ वातावरण, भक्ति में डूबे श्रद्धालु


दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन।श्री संकट मोचन दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा महायज्ञ एवं श्री हनुमंत कथा के छठे दिवस का दृश्य श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। व्यास पीठ से कथा व्यास पूज्य विश्वंभर जी ने जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और जनकनंदिनी माता सीता के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण एवं रसपूर्ण वर्णन किया, तो सम्पूर्ण कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। उनके मुखारविंद से निकले शब्दों ने न केवल श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि उन्हें उस युगीन दिव्यता का साक्षात् अनुभव कराने में भी सफल रहे, जहां धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का अद्वितीय संगम दृष्टिगोचर होता है।


कथा के मध्य प्रस्तुत भजनों की मधुर लहरियों और राम-जानकी विवाह प्रसंग की जीवंत व्याख्या ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को स्पंदित कर दिया। जैसे ही समिति द्वारा भगवान श्रीराम के विवाह की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई, पूरा वातावरण उल्लास और श्रद्धा से गूंज उठा। प्रभु श्रीराम रथ पर सवार होकर ढोल-नगाड़ों की गूंजती ध्वनियों और उल्लसित बरातियों के साथ जब कथा मंडप में पधारे, तो वह दृश्य किसी दिव्य लोक के उत्सव का आभास करा रहा था। तत्पश्चात माता सीता के साथ विधिवत वैवाहिक संस्कार संपन्न हुआ, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा परिसर गूंजायमान हो गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ घोसी के चेयरमैन श्री मुन्ना गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री सचिंद्र सिंह तथा पूर्व ग्राम प्रधान श्री अजय गुप्ता द्वारा विधिवत पूजन एवं आरती के साथ किया गया।

आयोजन में श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता रही, जिसमें श्री अनिल मिश्रा, श्री संतोष जायसवाल, श्री अमित कुमार गुप्ता, श्री विष्णु श्रीवास्तव, श्री स्वप्निल, श्री रितेश, श्री लकी गुप्ता, श्री सोनू, श्री विशु, श्री राजकुमार, श्री उत्कर्ष, श्री हिमांशु, श्री धनंजय, श्री कार्तिकेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक एकात्मता का भी सशक्त संदेश प्रसारित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!