ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
सावधान:समय समय पर पोस्ट मैन को पैसा नही मिलने पर चिट्ठी वापस हो जाती जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का चौथा स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न - जे पी सिंह कारगिल दिवस 2023 मे दया शंकर सिंह सेना के वर्तमान, भूतपूर्व तथा कारगिल के रणबांकुरों को किया नमन एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ब्रह्मोस फैसिलिटी से उभरेगा नया उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनेगा ‘मिसाइल सिटी "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह सावधान:समय समय पर पोस्ट मैन को पैसा नही मिलने पर चिट्ठी वापस हो जाती जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का चौथा स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न - जे पी सिंह कारगिल दिवस 2023 मे दया शंकर सिंह सेना के वर्तमान, भूतपूर्व तथा कारगिल के रणबांकुरों को किया नमन एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ब्रह्मोस फैसिलिटी से उभरेगा नया उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनेगा ‘मिसाइल सिटी "रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ धर्म, संस्कृति और भाईचारे की रक्षा का संकल्प"जेपी सिंह
Uncategorized English

अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व

D

Dainik India News

3930 views
अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व

मेजर जनरल डॉ. अजय देवगन बने कुलपति, प्रबुद्ध चिकित्सीय वर्ग में हर्ष की लहर

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। सेंट्रल कमांड के पूर्व सेनानायक, मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही चिकित्सा जगत, प्रशासनिक विभागों तथा प्रबुद्ध समाज में उत्साह, विश्वास और आशा का वातावरण व्याप्त हो गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति पद की जिम्मेदारी डॉ. संजीव मिश्र के पास थी, जिनके कार्यकाल को विश्वविद्यालय के संस्थागत सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक विस्तार और अकादमिक प्रतिष्ठा के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। डॉ. मिश्र के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने जिस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की, वह आने वाले समय में भी प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
डॉ. संजीव मिश्र के पश्चात अब मेजर जनरल डॉ. अजय देवगन जैसे अनुशासन, पेशेवर उत्कृष्टता और रणनीतिक दूरदृष्टि से परिपूर्ण व्यक्तित्व का नेतृत्व मिलना विश्वविद्यालय के लिए एक स्वर्णिम अवसर के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा सेवाओं में उनके दीर्घ अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और निर्णय क्षमता को देखते हुए यह विश्वास प्रकट किया जा रहा है कि वे विश्वविद्यालय को नवीन आयामों और वैश्विक मानकों की ओर अग्रसर करेंगे।

कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्हें बधाइयों और शुभकामनाओं का क्रम निरंतर जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं संस्कृत भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख, जितेंद्र प्रताप सिंह ने मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन को हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संदेश में कहा कि“अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मेजर जनरल डॉ. अजय देवगन के रूप में एक ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसमें अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा की भावना का अद्भुत समन्वय है। यह विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।”

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने में डॉ. देवगन का नेतृत्व मील का पत्थर सिद्ध होगा। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थानों का सशक्त होना अनिवार्य है और इस दिशा में ऐसा नेतृत्व अत्यंत आवश्यक है।

प्रबुद्ध वर्ग का मानना है कि जिस प्रकार डॉ. संजीव मिश्र ने विश्वविद्यालय को स्थिरता और ऊंचाई प्रदान की, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए डॉ. अमित देवगन अपने रक्षा अनुभव, प्रशासनिक कौशल और दूरदर्शी सोच से विश्वविद्यालय को एक नई दिशा और नई ऊर्जा देंगे।
कुल मिलाकर, अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला यह नेतृत्व परिवर्तन केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा और समाज के उत्थान की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!