ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा   • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम • 356 - मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • कल्याण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • मुख्यमंत्री का निर्देश, डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल • सिडबी और टाटा पावर ने मिलाया हाथ, 1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित होंगे, • योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा   • उ0प्र0 कोरोना वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य:सीएम • 356 - मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की विभागवार मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • कल्याण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • मुख्यमंत्री का निर्देश, डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल • सिडबी और टाटा पावर ने मिलाया हाथ, 1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित होंगे, •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, दिव्या सिंह 95% अंकों के साथ बनीं विद्यालय टॉपर

D

Dainik India News

• 12892 views

  दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। PM SHRI Kendriya Vidyalaya Gomti Nagar ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता और अनुकरणीय परिणामों का परचम लहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर न केवल संस्थान, बल्कि अपने अभिभावकों और शिक्षकों का गौरव भी बढ़ाया है।

Article image

मानविकी संकाय की प्रतिभाशाली छात्रा दिव्या सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से उन्होंने मानविकी वर्ग में सफलता का नया प्रतिमान स्थापित किया है। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रसेवा करना है।

विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। हर्षिता राणा ने 94.20 प्रतिशत तथा सौम्या श्रीवास्तव ने 93.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वहीं आदित्य यादव ने 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ बालक वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक परिणाम विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित शिक्षण तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय परिसर में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!