ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
गौवंशों को आवारा नही बेसहारा कहें : प्रो0 गुरू प्रसाद सिंह • जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल • Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे • शब्दों की माध्यम से जुड़ाव एवं सम्मान का माध्यम है संभाषण - हरिंद्र सिंह • हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • साइबर जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक • उत्तर प्रदेश का बजट 2026–27: वित्तीय अनुशासन, संरचनात्मक रूपांतरण और विकसित भारत की संकल्पना का सुदृढ़ अधिष्ठान • गौवंशों को आवारा नही बेसहारा कहें : प्रो0 गुरू प्रसाद सिंह • जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल • Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • पाकिस्तान के विरुद्ध लखनऊ में फूटा आक्रोश, तिरंगा यात्रा में गरजे • शब्दों की माध्यम से जुड़ाव एवं सम्मान का माध्यम है संभाषण - हरिंद्र सिंह • हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • साइबर जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को किया गया जागरूक • उत्तर प्रदेश का बजट 2026–27: वित्तीय अनुशासन, संरचनात्मक रूपांतरण और विकसित भारत की संकल्पना का सुदृढ़ अधिष्ठान •
उत्तर प्रदेश सरकार English

हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, अपराधों की समीक्षा व रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

D

Dainik India News

• 7629 views
हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी,  अपराधों की समीक्षा व रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश

राजन त्रिवेदी दैनिक इंडिया न्यूज़ हरदोई।पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी हरदोई द्वारा आज दिनांक 09.04.2023 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगणों द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा कर आज सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानों क्षेत्रों में घटित अपराध व उनके द्वारा की गयी निरोधात्मक कार्यवाही निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गए -
गौ-तस्करी/गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाये साथ ही साथ अज्ञात अभियोगों को कम से कम समय में वर्क आउट किया जाये।
हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, चोरी व अपहरण के अपराधों पर अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अवैध शराब /कच्ची शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/परिवहन की शिकायत होने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए शत् प्रतिशत रोक लगाने को निर्देशित किया गया ।
जनसुनवाई पोर्टल/IGRS के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराया जाय, किसी भी प्रकरण को डिफाल्टर न होने दिया जाय।
भूमि संबंधी विवाद की शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर यथोचित निस्तारण करायें तथा भूमि विवाद रजिस्टर में ऐसे विवादों का इन्द्राज करें।
गैंगेस्टर के मुकदमों में जेल गए अभियुक्तों की अवैध धन से अर्जित की गयी सम्पत्ति धारा 14(1) के तहत कुर्क करने की कार्यवाही की जाए ।
थानों के अभिलेखों में मुख्य रुप से अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, शत्रुता रजिस्टर, हत्या बलवा रोकथाम रजिस्टर जैसे अन्य रजिस्टरों का अभिलेखीकरण पूर्ण कराया जाए।
सभी महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को बीट आवंटित कर उनकी बीट बुक तैयार कराकर चैक किया जाए ।
पंजीकृत गैंगों का सत्यापन शुरु कर दिया जाए ।
पीआरवी वाहनों की सभी अधिकारीगणों द्वारा नियमित रुप से चैकिंग की जाए ।
आगामी चुनाव के संबंध में सभी अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!