ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term छठे दौर का मतदान तय करेगा पूर्ण बहुमत की सरकार का मार्ग - जितेन्द्र प्रताप सिंह सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? चार चमत्कारी वनस्पतियाँ—जो जीवन में भर देती हैं नई ऊर्जा, नया जोश और जीने की नई उम्मीद All-round effort to make tiranga campaign a success मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term छठे दौर का मतदान तय करेगा पूर्ण बहुमत की सरकार का मार्ग - जितेन्द्र प्रताप सिंह सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? चार चमत्कारी वनस्पतियाँ—जो जीवन में भर देती हैं नई ऊर्जा, नया जोश और जीने की नई उम्मीद All-round effort to make tiranga campaign a success मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश English

फर्जी वनाधिकारी बन करते थे अवैध वसूूली, तीन गिरफ्तार

D

Dainik India News

4211 views

उदयराज/डीडी इंडिया

अयोध्या, । फर्जी वनाधिकारी बनकर शहर में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी युवक हरियाणा के रहने वाले हैं। यह सभी अपने को वन विभाग की वाइल्ड लाइफ टीम का सदस्य बता रहे थे। गत सात सितंबर को तीनों शहर में चौक स्थित आयुर्वेद दवाओं एवं जड़ी बूटी बेचने वाले प्रतिष्ठान पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान इनकी गतिविधियां संदेह के घेरे में आईं। अयोध्या के क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक श्रीवास्तव की ओर से प्रकरण में मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज कराया गया है। अशोक ने ही अभियुक्तों के बारे में इनपुट पुलिस को उपलब्ध कराया था। यह लोग फर्जी वनाधिकारी बन दुकानदारों को दबाव में लेकर अवैध वसूली करते थे।अभियुक्तों ने वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को भी अपने झांसे में ले रखा था। चेकिंग से पहले उन्होंने वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर कर्मियों की टीम सहयोग मांगी थी। अशोक श्रीवास्तव को अभियुक्तों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया। वाइल्ड लाइफ विंग से संपर्क करने पर उन्होंने रामनगरी में अपनी किसी भी टीम की सक्रियता से इंकार कर दिया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभियुक्त चेकिंग के दौरान प्रभाव दिखाने के लिए नकली बंदूक भी अपने साथ रखते थे। उनकी बातचीत एवं व्यवहार से भी किसी अधिकारी से कम नहीं था हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। अभियुक्तों ने बताया कि वह करीब एक माह से ठगी के धंधे में लिप्त थे। उनके पास से पुलिस ने एक कार भी बरामद किया है। चौकी प्रभारी चौक यशवंत द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में हरियाणा के एल्डिगो सिटी कॉलोनी पानीपत निवासी दीपक कुमार चौधरी, शिमला मौलाना निवासी अनिल कुमार एवं नारा निवासी श्यामलाल उर्फ राधे श्याम शामिल हैं। रविवार को यह लोग बलरामपुर जा रहे थे, लेकिन हाईवे पर सआतगंज से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!