ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
Chief Minister reviews development works of Agra, Saharanpur, Azamgarh, Jhansi and Moradabad divisions with public representatives निषाद राज जयंती पर गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, मंत्री ए.के. शर्मा ने केवट–राम प्रसंग से जोड़ी सांस्कृतिक चेतना अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के निर्माण के साथ लोक आस्था का भी सम्मान हो रहा : मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे-सीएम योगी सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा बिना आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक किए विधवा पेंशन Chief Minister reviews development works of Agra, Saharanpur, Azamgarh, Jhansi and Moradabad divisions with public representatives निषाद राज जयंती पर गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, मंत्री ए.के. शर्मा ने केवट–राम प्रसंग से जोड़ी सांस्कृतिक चेतना अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के निर्माण के साथ लोक आस्था का भी सम्मान हो रहा : मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व पहले हफ्तों नहीं बदले जाते थे ट्रांसफॉर्मर, अब घंटों में बदले जा रहे-सीएम योगी सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा बिना आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक किए विधवा पेंशन
उत्तर प्रदेश English

समाजवादी पार्टी के वृक्षारोपण अभियान का समापन, अखिलेश यादव ने बरगद का पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

D

Dainik India News

20 views
समाजवादी पार्टी के वृक्षारोपण अभियान का समापन, अखिलेश यादव ने बरगद का पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 7 जुलाई 2024, उत्तर प्रदेश।समाजवादी पार्टी के 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चल रहे प्रदेशव्यापी पीडीए पेड़ रोपण अभियान के तहत, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में बरगद का पेड़ लगाकर पीडीए पेड़ रोपण अभियान का समापन किया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वृक्षावरण और वनावरण बढ़ाना जरूरी है। समाजवादी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में वृक्षावरण को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए थे, जिसमें नदियों, झीलों, नहरों के किनारे, पार्कों और अन्य खाली स्थानों पर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में बनाए गए डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, और लखनऊ पीजीआई में लगाए गए पेड़ इसके उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए समाजवादी पार्टी ने इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नीम, पीपल और बरगद के पेड़ लगाए हैं।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा, पूर्व मंत्री याशर शाह, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, विधायक मनोज पारस, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, पूर्व विधायक सतीश निगम, रुदौली नगर पालिका के अध्यक्ष जब्बार अली, खालिद शेरवानी, कीर्ति कोल, फहीमुद्दीन चेयरमैन बदायूं, तनवीर हसन, विजय सिंह, त्रिवेणी पाल, दिलीप कमलापुरी, सागर धानुक समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!