ब्रेकिंग न्यूज़
अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | अवध से मालवा तक… एक योद्धा की वह लड़ाई जिसने भोजशाला को फिर बना दिया राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र | बेटियों की मुस्कान बचाने को आगे आया व्यापार जगत, बढ़ती महंगाई के बीच टेंट और कैटरिंग के दाम न बढ़ाने का ऐतिहासिक संकल्प | दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! | गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर | **UPPCL का ₹3000 करोड़ का ‘सिक्योरिटी सिंडिकेट’! स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से दोहरी वसूली का महाघोटाला?* | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई |
हाइलाइट न्यूज़
नशा उन्मूलन के लिये ड्रग तस्करी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोकने के लिए अभी बहुत प्रयासों की जरूरत-जेपी सिंह वाराणसीवाराणसी मंडल के स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम से ट्रेनों में त्वरित जल आपूर्ति: यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अन्तर्गत "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के तहत फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला भवनों का निर्माण होगा: मुख्यमंत्री वाराणसी थाना जीआरपी कैंट पुलिस टीम द्वार गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट से किया गया बरामद ईंग्लैड - भारत मुक्त व्यापार संधि के पूर्व लखनऊ मे एसोचेम ने व्यापार के नए अवसर पर गौष्ठी की - जे पी सिंह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार नशा उन्मूलन के लिये ड्रग तस्करी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोकने के लिए अभी बहुत प्रयासों की जरूरत-जेपी सिंह वाराणसीवाराणसी मंडल के स्टेशनों पर क्विक वाटरिंग सिस्टम से ट्रेनों में त्वरित जल आपूर्ति: यात्रियों को मिल रही बेहतर सुविधा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अन्तर्गत "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के तहत फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला भवनों का निर्माण होगा: मुख्यमंत्री वाराणसी थाना जीआरपी कैंट पुलिस टीम द्वार गुमशुदा 05 वर्षीय बच्ची को रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट से किया गया बरामद ईंग्लैड - भारत मुक्त व्यापार संधि के पूर्व लखनऊ मे एसोचेम ने व्यापार के नए अवसर पर गौष्ठी की - जे पी सिंह गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश English

विधान मंडल सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री का मीडिया संबोधन

D

Dainik India News

16 views
विधान मंडल सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री का मीडिया संबोधन

उत्तर प्रदेश देश-दुनिया के लिए बना आकर्षण का केंद्र: मुख्यमंत्री

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान मंडल सत्र से पूर्व मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के परसेप्शन में व्यापक बदलाव आया है। वर्तमान परिस्थितियां प्रदेश को देश और दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना रही हैं। पिछले आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने विकास के नए और अभूतपूर्व प्रतिमान स्थापित किए हैं, जिनकी झलक राज्यपाल के अभिभाषण और सदन में चर्चा के दौरान देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान मंडल का यह सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक चलेगा। प्रदेश के इतिहास में ऐसे बहुत कम अवसर आए हैं जब इतने लंबे समय के लिए सदन आहूत किया गया हो। आगामी 20 फरवरी को राज्य का 2025-26 का सामान्य बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

सदन सुचारू रूप से चलाना सभी की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान मंडल का प्रारंभिक सत्र सदैव महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारंभ होता है। इसी सत्र के दौरान वर्षभर का बजट पारित किया जाता है, साथ ही जनहित व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष की भी होती है। यदि विपक्ष सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा तो यह बजट सत्र अत्यंत सफल सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप और असंसदीय आचरण से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मर्यादित संसदीय आचरण आवश्यक है। विपक्ष यदि राज्यपाल के अभिभाषण पर स्वस्थ चर्चा की शुरुआत करेगा तो इससे लोकतांत्रिक मूल्यों में आमजन की आस्था और मजबूत होगी।

जनहित के मुद्दों पर होगी सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 मार्च तक चलने वाले सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सामान्य बजट व अनुदान मांगों पर विमर्श का अवसर मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन केवल विधायी कार्यों को पूरा करने का मंच नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों पर प्रभावी चर्चा का माध्यम भी बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिभाषण और बजट अपने आप में व्यापक विषय होते हैं, जिन पर विपक्ष सहित प्रत्येक सदस्य को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। यदि विपक्ष किसी अतिरिक्त मुद्दे पर चर्चा करना चाहेगा, तो सरकार उसके तथ्यात्मक जवाब देने के लिए तैयार है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!