ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
नेटवर्क मार्केटिंग क्यों करना चाहिए-संदीप सोनी एमडी बसूबेदा • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने श्रद्धेय रामकुमार वर्मा को दी विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजली व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित • राज भवन में 7 मार्च 2023 को मनाया गया 5वां जन औषधि दिवस • आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री • मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • सहाराश्री की हुई न्यूरोलॉजिकल (ब्रेन) सर्जरी • टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • राष्ट्रीय सनातन महासंघ की आध्यात्मिक पहल को मिला प्रशासनिक सहयोग,आध्यातमिक तत्वबोध और गायत्री के गूढ़ रहस्यों पर हुई विस्तृत चर्चा • नेटवर्क मार्केटिंग क्यों करना चाहिए-संदीप सोनी एमडी बसूबेदा • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने श्रद्धेय रामकुमार वर्मा को दी विनम्र अश्रुपूरित श्रद्धांजली व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने को संकल्पित • राज भवन में 7 मार्च 2023 को मनाया गया 5वां जन औषधि दिवस • आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री • मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • सहाराश्री की हुई न्यूरोलॉजिकल (ब्रेन) सर्जरी • टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • राष्ट्रीय सनातन महासंघ की आध्यात्मिक पहल को मिला प्रशासनिक सहयोग,आध्यातमिक तत्वबोध और गायत्री के गूढ़ रहस्यों पर हुई विस्तृत चर्चा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गौ माता को मिले 'राज्यमाता' का दर्जा: वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा ने किया भावपूर्ण आग्रह

D

Dainik India News

• 5983 views
गौ माता को मिले 'राज्यमाता' का दर्जा: वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा ने किया भावपूर्ण आग्रह

सुंदरकांड पाठ व गौ पूजन के माध्यम से भक्ति और सेवा का संदेश

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ, जानकीपुरम।
वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय और अंतरराष्ट्रीय जन्मभूमि एवं सनातन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा ने गौ माता को "राज्यमाता" का दर्जा देने की मांग करते हुए एक भक्ति एवं सामाजिक समर्पण से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया। जानकीपुरम गार्डन स्थित उनके आवास पर सम्पन्न इस दिव्य आयोजन में सर्वप्रथम विधिपूर्वक गौ पूजन हुआ, जिसके पश्चात सुंदरकांड का पाठ हुआ और प्रभु इच्छा तक सतत प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा। मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, "गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उन्हें 'राज्यमाता' का दर्जा मिलना, सनातन परंपरा और राष्ट्र की आत्मिक पहचान का सम्मान होगा।"

इस भक्ति संकल्प में लखनऊ शहर के साधु-संतों के साथ वरिष्ठ नागरिक, अधिवक्ता एवं जनप्रतिनिधियों की प्रभावशाली उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों में कर्नलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह, एडीसी उत्तरी जितेन्द्र नाथ दुबे, जानकीपुरम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, एसीपी पी. के. झा, एसीपी शिवाजी सिंह शामिल रहे। इनके अलावा अधिवक्ता गण, सामाजिक कार्यकर्ता, ईस्ट मित्र संगठन के पदाधिकारी, क्षेत्रीय माताएं-बहनें, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालुजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मीडिया जगत से दैनिक इंडिया न्यूज के चेयरमैन हरेंद्र सिंह, ब्यूरो चीफ उदय राज, वरिष्ठ पत्रकार चौधरी मुकेश सिंह समेत अन्य पत्रकारों ने भी इस आयोजन में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में अतुल कुमार सिंह, विजय कुमार उपाध्याय, दिवाकर पांडेय, विपिन शुक्ला, डी. एन. सिंह, सर्वेश ठाकुर और एस. एस. ओझा जैसे सम्मानित नागरिकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और गरिमामयी बनाया।

अधिवक्ता सुरेश मिश्रा के इस प्रयास को सनातन धर्म, गौ सेवा और सामाजिक जागरूकता की दृष्टि से एक प्रेरक पहल माना जा रहा है। उनका यह संकल्प कि गौ माता को संवैधानिक सम्मान मिले, आने वाले समय में एक व्यापक जन आंदोलन का रूप भी ले सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!