ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या में हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने उठाई आहुतियां, भारत के शत्रुओं और आतंकवाद के समूल नाश की कामना के साथ सम्पन्न हुआ अद्भुत महायज्ञ धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश विधान मंडल के प्रथम सत्र को संबोधित किया अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान अयोध्या में हुआ "शत्रुघ्नताई यज्ञ", संतों और धर्माचार्यों ने उठाई आहुतियां, भारत के शत्रुओं और आतंकवाद के समूल नाश की कामना के साथ सम्पन्न हुआ अद्भुत महायज्ञ धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश विधान मंडल के प्रथम सत्र को संबोधित किया अतीत और भविष्य का अहसास कराने के लिए है आजादी का अमृत महोत्सव-महाना <em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em> अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार English

संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ

D

Dainik India News

3611 views
संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।संस्कृतभारती अवधप्रांत एवं कर्णपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रबोधन वर्ग के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्कृतभारती न्यास अवधप्रांत के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं वर्गाधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह तोमर द्वारा वैदिक परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलित कर सत्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।


इस प्रबोधन वर्ग के सुचारु एवं प्रभावशाली संचालन में पं० श्यामलेष जी, अवधप्रांत के प्रांत मंत्री श्री अनिल कुमार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री प्रमोद पंडित के अथक प्रयास विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। उनके सतत मार्गदर्शन और संगठनात्मक दक्षता के परिणामस्वरूप प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित छात्र-छात्राओं के मन में संस्कृत भाषा के प्रति उत्साह, अनुराग एवं उन्नयन की तीव्र जिज्ञासा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्कृत शिक्षण को आत्मसात करने की दृढ़ अभिलाषा के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।
सायंकालीन सत्र में संस्कृतभारती अवधप्रांत के अध्यक्ष श्री चन्द्र भूषण त्रिपाठी के ओजस्वी एवं विचारोत्तेजक बौद्धिक उद्बोधन से समस्त प्रतिभागी लाभान्वित हुए। उन्होंने संस्कृत भाषा को केवल एक विषय नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दर्शन, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना का आधार स्तंभ बताते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रदर्शित भाषा-ज्ञान के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं जिज्ञासु भाव न केवल प्रशंसनीय रहा, बल्कि यह इस तथ्य का सशक्त प्रमाण भी बना कि संस्कृत आज भी नवपीढ़ी के लिए चेतना, चरित्र और चिंतन को परिष्कृत करने वाली जीवंत भाषा है। प्रबोधन वर्ग का यह चतुर्थ दिवस संस्कृत उन्नयन की दिशा में एक सुदृढ़ और प्रेरक सोपान सिद्ध हुआ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!