ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व.राम विलास पाण्डेय की मनाई गई 10 वीं पुण्यतिथि सीएम योगी की उपस्थिति में दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामंकन होटल ताज में मालिनी अवस्थी ने विपक्ष को कसा तंज, लगे जय श्रीराम के नारे विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात फसल बीमा जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन को किया रवाना जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व.राम विलास पाण्डेय की मनाई गई 10 वीं पुण्यतिथि सीएम योगी की उपस्थिति में दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामंकन होटल ताज में मालिनी अवस्थी ने विपक्ष को कसा तंज, लगे जय श्रीराम के नारे विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात फसल बीमा जागरूकता अभियान के तहत प्रचार वाहन को किया रवाना जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया
Uncategorized English

दुष्कर्म पीड़िता का होगा गर्भपात, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

D

Dainik India News

3861 views
दुष्कर्म पीड़िता का होगा गर्भपात, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

दैनिक इंडिया न्यूज़,अयोध्या।दुष्कर्म की शिकार किशोरी के घर वालों ने गर्भपात की सहमति दे दी है, और पुलिस ने आरोपितों को दंड दिलाने के लिए डीएनए जांच करने का भी निर्णय लिया है। परिवार की सहमति के बाद सोमवार को सुबह 11 बजे अयोध्या से सीएमओ संजय जैन किशोरी को लेकर लखनऊ रवाना हुए। दोपहर बाद तीन बजे उसे गर्भपात व बेहतर उपचार के लिए कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के क्वीनमेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले के आरोपित समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष मोईद खान और उसके सहयोगी राजू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार से भेंट की थी और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद आरोपित की अतिक्रमण कर बनाई गई बेकरी पर बुलडोजर चलाया गया। अन्य संपत्तियों की भी जांच चल रही है।

किशोरी के परिवार ने बेहतर चिकित्सा की मांग की थी, जिस पर उसे लखनऊ में इलाज का भरोसा दिया गया। गर्भपात पर निर्णय लेने के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की ओर से नियुक्त सहायक ने स्वजन की सहमति ली और रिपोर्ट समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी को सौंप दी। अध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकीय गर्भ समापन अधिनियम 1971 के अंतर्गत हुए संशोधन में यह प्रावधान है कि यदि पीड़िता का गर्भ 24 सप्ताह से कम का है, तो गर्भ समापन के लिए किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं है। संबंधित प्रकरण में किशोरी का गर्भ 12 से 13 सप्ताह का है।

किशोरी को न्याय दिलाने के लिए बाल कल्याण समिति उसे निशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में किशोरी की आयु 22 वर्ष पूर्ण होने तक 2500 रुपये प्रति माह जबकि स्पांसरशिप योजना में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक हर माह चार हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी। एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि अकाट्य साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी, जिसमें डीएनए टेस्ट भी शामिल होगा ताकि आरोपितों को कठोरतम दंड दिलाया जा सके।

डीएनए टेस्ट के लिए न्यायालय की अनुमति लेना आवश्यक होता है। आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है, ताकि गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा सके। किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। इसके लिए आरोपितों का मोबाइल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।

प्रकरण ने राजनीतिक रंग ले लिया है। रविवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या गया था, तो सोमवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिला। पीड़िता की मां ने सपा के नेताओं पर सुलह के लिए धमकाने और प्रलोभन देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दो सपा नेताओं पर शनिवार को मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के संस्थापक निदेशक डा. जीके गोस्वामी ने बताया कि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने की अवधि जांच की प्रकृति पर निर्भर करती है। कपड़ों, बाल या घटनास्थल से एकत्र नमूनों के मिलान में कुछ समय लगता है, लेकिन इस प्रकरण में पीड़िता, भ्रूण और आरोपितों का नमूना लिया जाएगा। इसकी जांच रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लगते हैं।

इस दुखद और संवेदनशील घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना केवल न्याय व्यवस्था की कसौटी पर खरा उतरने का ही नहीं बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का भी एक अवसर है। अब सबकी निगाहें इस मामले पर टिकी हैं, और उम्मीद की जा रही है कि न्यायपालिका और प्रशासन मिलकर इस पीड़िता को न्याय दिलाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!