ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | गुरु के चरणों में नमन, शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता का भाव | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई मानवता के लिए योग करें योग रहे निरोग रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ पहुंचेंगे आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे परिवार को मिली संबल की राह, चार पुत्रियों के भविष्य के लिए आगे आया समाज लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह सख़्ती:जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दें जनप्रतिनिधि - सीएम योगी शिक्षा और सेवा का संगम: समर्पण न्यास की पहल और महापौर का संवेदनशील रुख कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता हरदोई मानवता के लिए योग करें योग रहे निरोग रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ पहुंचेंगे आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे परिवार को मिली संबल की राह, चार पुत्रियों के भविष्य के लिए आगे आया समाज लखनऊ से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- जे पी सिंह सख़्ती:जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए विकास कार्यों के प्रस्ताव दें जनप्रतिनिधि - सीएम योगी शिक्षा और सेवा का संगम: समर्पण न्यास की पहल और महापौर का संवेदनशील रुख कल प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की होगी बैठक कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता
Uncategorized English

लवकुश नगर में नलों से बह रहा जहर, उबला गुस्सा

D

Dainik India News

3874 views
लवकुश नगर में नलों से बह रहा जहर, उबला गुस्सा

पार्षद बोले – निजी कंपनी की लापरवाही से फटा पाइप, जिम्मेदारों को दी जानकारी

सवाल बरकरार – कब मिलेगा साफ पानी, कब जागेगा प्रशासन?

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र स्थित लवकुश नगर में सप्लाई का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। घरों में नलों से इतना गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है कि न पीने लायक है, न इस्तेमाल लायक। हालात यह हैं कि लोग उसे छूने से भी कतरा रहे हैं।

ए-37 नंबर मकान के एक निवासी ने बताया कि पिछले दो दिनों से पीने का पानी नहीं, बल्कि नाले जैसा पानी आ रहा है। न बर्तन धो सकते हैं, न कपड़े। इस भीषण गर्मी में जब पानी जीवन रेखा बन चुका है, ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

विडियो बना जनता ने खोली पोल


स्थानीय निवासियों ने गंदे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पानी का रंग और उसकी गंदगी किस हद तक है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद ने बताया कि लगातार दो दिन से लोग इस संकट से जूझ रहे हैं और अब हालात बर्दाश्त के बाहर हैं।

पार्षद ने मानी गड़बड़ी, टालमटोल का आश्वासन
स्थानीय पार्षद सुरेन्द्र बाल्मीकि ने स्वयं स्वीकार किया कि पानी गंदा आ रहा है और इलाके के लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है और जांच के लिए टीम भेजी गई है। पार्षद के मुताबिक, एक निजी कंपनी द्वारा सड़क पर केबल डालने के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यह संकट उत्पन्न हुआ।

प्रशासन पर सवाल, जनता में रोष


हालांकि कारण कुछ भी हो, जनता को शुद्ध पानी मिलना उसका अधिकार है। प्रशासन और नगर निगम की जिम्मेदारी है कि इस तरह की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई करे।

प्रश्न यही है –


आख़िर कब मिलेगा साफ पानी?
कब तक चलेगा ये आश्वासन और लीपापोती का खेल?

इस बार जनता का सब्र टूट रहा है। अब केवल "सूचना दी गई है" जैसे जवाब नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!