ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरा लखनऊ, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन • तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह • वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग, पौधे से बना रहेगा पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन-जेपी सिंह • एसडीएम ने गरीब जरूरतमंदों को बांटे कंबल • दिल्ली में निर्माण कार्य के नियमों में बदलाव, अब पुलिस से नहीं लेनी होगी अनुमति: अमित शाह • “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” • अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही, • क्या यूजीसी पर जो नए नियम बनाए गए हैं, भारत में दंगल खड़ा करेगा? • तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरा लखनऊ, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन • तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह • वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग, पौधे से बना रहेगा पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन-जेपी सिंह • एसडीएम ने गरीब जरूरतमंदों को बांटे कंबल • दिल्ली में निर्माण कार्य के नियमों में बदलाव, अब पुलिस से नहीं लेनी होगी अनुमति: अमित शाह • “आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं—राज्य के सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश” • अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही, • क्या यूजीसी पर जो नए नियम बनाए गए हैं, भारत में दंगल खड़ा करेगा? •
Uncategorized English

लोकपाल मनरेगा ने की अनियमितताओं की शिकायत की स्थलीय जांच

D

Dainik India News

• 7161 views
लोकपाल मनरेगा ने की अनियमितताओं की शिकायत की स्थलीय जांच

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन,मऊ। फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के अम्मा भेलउर गांव में बृहस्पतिवार को कार्य में अनियमितता को लेकर फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का गमन व मौके पर कार्य मे कमी होने की शिकायत की स्थलीय जांच लोकपाल मनरेगा विनीता पाण्डेय ने किया। ग्रामप्रधान नखड़ू पासवान के खिलाफ कार्यों की शिकायत गांव के ही सूरज यादव, महेन्द्र यादव, शंभू प्रसाद,संदेश यादव आदि ने किया है। जांच में ब्लॉक स्तरीय टीम के समक्ष मनरेगा मजदूरों के साथ ग्रामीणों का बयान लिया गया। लोकपाल ने दो दिन के अंदर कार्यालय में सभी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा। लोकपाल ने पोखरी, चक्कमार्ग, एवं नाले का स्थलीय जांच किया। जहां मौके पर जांचोपरांत 100 मीटर सड़क के कार्य में 83 मीटर,पोखरी के कार्य में सरकारी धन का गमन व बजट से अधिक फर्जी भुगतान व जॉब कार्ड सहित अन्य कार्यों में फर्जीवाड़ा पाया गया। वही जांच शुरू होने से ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों में हलचल मच गई। लोकपाल ने बताया कि वर्ष 2021-22 में मनरेगा योजना के तहत कराए गए सभी कार्यो की गहनता से जांच की जा रही है। स्थलीय परीक्षण, पत्रावलियों का अवलोकन कर जांच करने व अन्य संबधित लोगों से गोपनीय जानकारी ली। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थलीय निरीक्षण के समय मौके पर संबंधित विकासखंड के जिम्मेदार कर्मचारी व शिकायतकर्ता की उपस्थिति में ग्राम वासियों का बयान भी दर्ज किया गया तथा लोकपाल द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया गया कि 2 दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थित होकर समस्त अभिलेखों का शिकायत के अनुसार बिंदुवार जांच कराएं। दोषी पाए जाने पर समस्त धनराशि की वसूली की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!