ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने वैठक को किया सम्बोधित • बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी • खुले में सरसों का तेल बेच रहे दुकानदार ने ग्राहक को आड़े हाथ लेते हुए कहा - ए.डी.एम सप्लाई हो या फ़ूड इंस्पेक्टर कोई हमारा कुछ नही कर पायेगा • UP Budget 2024-2025 :.Rs 755 crores allocated for Uttar Pradesh Police, focus on strengthening law enforcement, procuring new vehicles • सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अखिल भारतीय उत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस का शुभारंभ • अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने वैठक को किया सम्बोधित • बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी • खुले में सरसों का तेल बेच रहे दुकानदार ने ग्राहक को आड़े हाथ लेते हुए कहा - ए.डी.एम सप्लाई हो या फ़ूड इंस्पेक्टर कोई हमारा कुछ नही कर पायेगा • UP Budget 2024-2025 :.Rs 755 crores allocated for Uttar Pradesh Police, focus on strengthening law enforcement, procuring new vehicles • सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अखिल भारतीय उत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस का शुभारंभ •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पवित्र है परन्तु उसकी पवित्रता को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हम सब पर है : सतीश महाना

B

Bhargav Bhargav

• 7028 views
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पवित्र है परन्तु उसकी पवित्रता को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हम सब पर है : सतीश महाना

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। पूरब का ऑक्सफोर्ड यानी भारत का ”डेट्राइट” कहे जाने वाला पुणे शहर में गुरुवार को उ. प्र. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एम.आई.टी. वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी कैंपस के स्वामी विवेकानंद मंडप में भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन और एम.आई.टी. स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (पुणे) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति हुए और छात्रों को सम्बोधित भी किया।

अभिव्यक्ति की स्वतंतत्रा लोकतान्त्रिक जीवन का अभिन्न अंग है : सतीश महाना

महाना ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे उ.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी हार्दिक इच्छा थी कि वह छात्र संसद में शामिल हों। उन्हें आज यह अवसर मिला है। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। अपने संबोधन में सतीश महाना ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देश में, प्रदेश में, समाज में यहां तक कि अपने परिवार में भी होती है। इसके विभिन्न आयाम भी होने के साथ-साथ एक लक्ष्मण रेखा भी अनिवार्य होना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में इस संवैधानिक अधिकार का दुरूपयोग कदापि नहीं होना चाहिए। महाना ने संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंतत्रा के अधिकार को मानव अधिकार की संज्ञा देते हुए कहा कि यह लोकतान्त्रिक जीवन का अभिन्न अंग है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रक्षा का दायित्व हम सभी का है

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता का दुरूपयोग न हो इस तरफ हम सभी को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पवित्र है परन्तु उसकी पवित्रता को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी हम सब पर है। महाना ने उपस्थिति छात्रों से कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संदर्भ में हमें इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि सामाजिक समरसता और सौहार्द बिगड़ने न पाए।

महाना ने आगे कहा कि अक्सर देखा गया है कि राजनीति के क्षेत्र से जुडे़ लोगों के प्रति हमारे समाज में जो वर्षों से एक नेगेटिव धारणा बनी हुई है उसे अब बदलने की जरूरत हैं। समय के साथ चलना बहुत ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज में लोगों का यह भी मानना है कि इस (राजनीति के) क्षेत्र में अधिकतर लोग पढे़-लिखे नहीं होते हैं। यहां तक कि राजनीति के क्षेत्र में आने वाले लोगों को पॉजिटिव व्यू/दृष्टि से नहीं देखा जाता है। परंतु कुछ वर्षों से इस तरह की धारणा में बदलाव आया है। लेकिन मुझे इस बात की खुशी भी है कि नई पीढ़ी अपनी जिम्मेदारियों को भली-भांति समझते हुए समाज में फैली इस गलत धारणा को बदलने का काम भी कर रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!