ब्रेकिंग न्यूज़
छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन | छात्र आंदोलन के दबाव में बड़ा फैसला: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अब न्यायिक जांच की मांग तेज | क्या छात्रों के आंदोलन की आड़ में होगा बड़ा राजनीतिक फेरबदल? धर्मेंद्र प्रधान पर बढ़ते दबाव के बीच नई चर्चाओं का दौर | व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश | ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा | जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल | जब लोकतंत्र अपनी ही संतानों की आवाज़ नहीं सुनता… | जिसने कहा था—"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे", उसी अमर क्रांतिनायक चन्द्रशेखर आजाद को राष्ट्र का नमन | दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन |
हाइलाइट न्यूज़
आशीष मिश्र समेत चार आरोपितों की दोबारा पुलिस रिमांड बाला फीचर्स से लैस होंगे उत्तर प्रदेश के 449 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र  राष्ट्रसेवा के 75 स्वर्णिम वर्ष : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मोत्सव पर लखनऊ बना श्रद्धा, सेवा और संस्कार का विराट केंद्र 3 दिनों की यात्रा पर राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह : प्रबुद्धजन गोष्ठी में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के तेज तर्रार 'सिंघम' को योगी ने क्यों दी यूपी पुलिस की कमान-जेपी सिंह इंदिरा नगर में व्यापारियों के बीच जीएसटी सुधारों को लेकर उत्साह पवन सिंह चौहान ने जितेंद्र प्रताप सिंह से की शिष्टाचार भेंट लोकनायक महाराणा प्रताप की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-महाना आशीष मिश्र समेत चार आरोपितों की दोबारा पुलिस रिमांड बाला फीचर्स से लैस होंगे उत्तर प्रदेश के 449 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र  राष्ट्रसेवा के 75 स्वर्णिम वर्ष : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मोत्सव पर लखनऊ बना श्रद्धा, सेवा और संस्कार का विराट केंद्र 3 दिनों की यात्रा पर राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह : प्रबुद्धजन गोष्ठी में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के तेज तर्रार 'सिंघम' को योगी ने क्यों दी यूपी पुलिस की कमान-जेपी सिंह इंदिरा नगर में व्यापारियों के बीच जीएसटी सुधारों को लेकर उत्साह पवन सिंह चौहान ने जितेंद्र प्रताप सिंह से की शिष्टाचार भेंट लोकनायक महाराणा प्रताप की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-महाना
उत्तर प्रदेश सरकार English

वाराणसी में ‘मोदी@20 सपने हुए साकार’-सीएम योगी.

B

Bhargav Bhargav

31 views
वाराणसी में ‘मोदी@20 सपने हुए साकार’-सीएम योगी.

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी के रुद्राक्ष इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेण्टर में ‘मोदी@20 सपने हुए साकार’ पुस्तक के हिन्दी संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेताओं में सम्मिलित वाराणसी के जनप्रिय सांसद तथा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनन्दन करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व से काशी और उत्तर प्रदेश अभिभूत है। प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में पूरा भारत विश्वास के साथ उठ खड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज वैश्विक मंच पर विश्व मानवता के लिए निर्धारित हो रही किसी भी नीति का क्रियान्वयन भारत के बगैर नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पुस्तक ‘मोदी/20 सपने हुए साकार’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 20 साल के सार्वजनिक जीवन की कार्यपद्धति के सम्बन्ध में है। पुस्तक में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों-भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल, भारतरत्न स्व0 लता मंगेशकर, अर्थशास्त्री श्री अरविन्द पनगढ़िया, फिल्म कलाकार श्री अनुपम खेर, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री नृपेन्द्र मिश्र आदि के लेख सम्मिलित हैं।

मोदी है तो मुमकिन है’ को प्रधानमंत्री जी ने सिद्ध कर दिया-सीएम

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2019 में लोक सभा के आम चुनाव के दौरान के स्लोगन ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को प्रधानमंत्री जी ने सिद्ध कर दिया। भारत आजादी के अमृत महोत्सव पर ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम जन सरोकार का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के रूप में देश को बदलते दुनिया ने देखा-सीएम

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 08 वर्ष में लोगों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के रूप में देश को बदलते देखा है। प्रधानमंत्री जी की भारत के प्रति निष्ठा, प्रशासनिक क्षमता तथा कार्यपद्धति पर विरोधी भी उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने एक-एक योजना का लाभ आम जनता तथा आखिरी पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। हम सभी ने देखा है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित योजनाएं आपस में इस प्रकार जुड़ी हैं कि उनके दूरगामी परिणाम प्राप्त होते हैं। प्रधानमंत्री जी ने बैंकों में जन-धन खाते की योजना शुरू की। इस योजना के कारण शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमन्द तक डी0बी0टी0 के माध्यम से पहुंचाया जाना सम्भव हुआ है। इसका लाभ कोरोना महामारी के संकट के दौरान महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का पैसा बैंक में जमा होता है, तो परिवार आर्थिक स्वावलम्बन की ओर बढ़ता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2014 में 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारम्भ किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 10 करोड़ शौचालय बनाए गए। प्रारम्भ में लोगों ने इस पर सवाल उठाए, लेकिन आज लोग इस योजना के लाभ को समझ चुके हैं। बड़े पैमाने पर संचालित स्वच्छता अभियान से कितनी ही बीमारियों पर अंकुश लगाना सम्भव हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिये 03 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को जाति, मत, मजहब के भेदभाव के बिना आवास उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 8.5 करोड़ परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त होने से माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। 4.5 करोड़ परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि युवाओं के लिए प्रधानमंत्री स्टार्ट-अप योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री स्टैण्ड-अप योजना, महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि योजनाएं संचालित की गईं। प्रधानमंत्री जी ने समाज के सभी वर्गों से सम्बन्धित योजनाएं संचालित कीं। श्रमिकों के लिए, सैनिकों के लिए योजनाएं लागू की गईं। इससे इन सभी के जीवन में व्यापक बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री जी ने योग को वैश्विक मंच पर स्थापित किया-सीएम.

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विरासत को भी सम्मान दिया है। उन्होंने योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का कार्य किया। उनकी पहल पर 21 जून को पूरी दुनिया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाती है। दुनिया के 175 देशों में योग दिवस का आयोजन होता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हर क्षेत्र में भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का कार्य किया। भारत का मान दुनिया में बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयास से कुम्भ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता मिली है। प्रधानमंत्री जी की पहल पर विकसित श्री काशी विश्वनाथ धाम आज दुनिया के सामने है। प्रधानमंत्री जी ने भारत की टेªडिशनल मेडिसिन की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए आयुष मंत्रालय का गठन किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 08 वर्ष में लोगों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के रूप में देश को बदलते देखा है। प्रधानमंत्री जी की भारत के प्रति निष्ठा, प्रशासनिक क्षमता तथा कार्यपद्धति पर विरोधी भी उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने एक-एक योजना का लाभ आम जनता तथा आखिरी पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। हम सभी ने देखा है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित योजनाएं आपस में इस प्रकार जुड़ी हैं कि उनके दूरगामी परिणाम प्राप्त होते हैं। प्रधानमंत्री जी ने बैंकों में जन-धन खाते की योजना शुरू की। इस योजना के कारण शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमन्द तक डी0बी0टी0 के माध्यम से पहुंचाया जाना सम्भव हुआ है। इसका लाभ कोरोना महामारी के संकट के दौरान महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का पैसा बैंक में जमा होता है, तो परिवार आर्थिक स्वावलम्बन की ओर बढ़ता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2014 में 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन का शुभारम्भ किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 10 करोड़ शौचालय बनाए गए। प्रारम्भ में लोगों ने इस पर सवाल उठाए, लेकिन आज लोग इस योजना के लाभ को समझ चुके हैं। बड़े पैमाने पर संचालित स्वच्छता अभियान से कितनी ही बीमारियों पर अंकुश लगाना सम्भव हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिये 03 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को जाति, मत, मजहब के भेदभाव के बिना आवास उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 8.5 करोड़ परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त होने से माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। 4.5 करोड़ परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!