ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिया गणतंत्र दिवस का संदेश • "लता चौक का लोकार्पण : लता दीदी को श्रद्धांजलि देकर P.M. मोदी हुए भावुक" • <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong> • 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां • राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष – सीएम योगी • नवरात्र के पावन पर्व पर मां जगजननी दुर्गा की कृपा आप पर बरसती रहे: जयराम सिंह उर्फ गांधी जी • <em>हरदोई थाना पाली पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री उपकरण बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार</em> • समस्त संत समाज को गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेन्द्र प्रताप सिंह • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में दिया गणतंत्र दिवस का संदेश • "लता चौक का लोकार्पण : लता दीदी को श्रद्धांजलि देकर P.M. मोदी हुए भावुक" • <strong>तेज हुआ अभियान, मणिपुर से और 36 छात्रों की हुई वापसी</strong> • 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां • राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष – सीएम योगी • नवरात्र के पावन पर्व पर मां जगजननी दुर्गा की कृपा आप पर बरसती रहे: जयराम सिंह उर्फ गांधी जी • <em>हरदोई थाना पाली पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री उपकरण बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार</em> • समस्त संत समाज को गुप्त नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेन्द्र प्रताप सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियां अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

D

Dainik India News

• 8222 views
गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियां अंतिम चरण में: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

फ़ाइल फ़ोटो

श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं 15 दिसंबर तक पूर्ण करने का आदेश

सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

दैनिक इंडिया न्यूज,गोरखपुर, 24 नवंबर 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के श्री गोरखनाथ मंदिर में आयोजित मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले की सभी व्यवस्थाएं 15 दिसंबर 2024 तक पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, खासतौर पर नेपाल और बिहार से, गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। उन्होंने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस प्रशासन सुनिश्चित करे कि भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम हों, ट्रैफिक जाम न लगे और वाहन पार्किंग स्थलों में सुव्यवस्थित तरीके से खड़े हों। सभी वाहन स्टैंड पर प्रकाश, अलाव, सीसीटीवी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।”

महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती का आदेश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान कैम्प लगाने का निर्देश दिया, जहां प्राथमिक चिकित्सा और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम को सफाई और मार्ग प्रकाश की व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने का निर्देश दिया। साथ ही, विद्युत विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कहीं भी खुले, जर्जर या ढीले तार न हों।

गोरखपुर विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री ने मेले में गोरखपुर के विकास से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस पहल से मेले में आने वाले लोग गोरखपुर की प्रगति और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

परिवहन और दूरसंचार सेवाओं का प्रबंधन

मुख्यमंत्री ने रेलवे विभाग से पूर्व की भांति विशेष ट्रेनें चलाने और परिवहन विभाग से पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, दूरसंचार विभाग को टेलीफोन के अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

सीसीटीवी और लाइव प्रसारण की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही, आकाशवाणी और दूरदर्शन के माध्यम से मेले का लाइव प्रसारण करने का निर्देश दिया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने मेले को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!