ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • उ0प्र0 महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अध्यादेश-2022 को अधिसूचित किये जाने एवं तत्सम्बन्धी प्रतिस्थानी विधेयक को विधान मण्डल के आगामी सत्र में पारित कराये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन • शांति भंग की आशंका में कुल 08 ब्यक्ति गिरफ्तार । • श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई • भारतीय-भाषोत्सव के अंतर्गत आवासीय सरल संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ • चाँद की ओर 2 बजकर 35 मिनट पर बढ़ चला अपना चंद्रयान-3, मिशन सफल होते ही बदल जायेगा इतिहास • वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, किसानों के लिए मांगी राहत • लखनऊ से उठी वैश्य एकता की लहर: 25 लाख ‘वैश्य मित्र’ बनाने का ऐतिहासिक संकल्प • मधुबन क्षेत्राधिकारी कार्यालय का पुलिस अधीक्षक इलामारन ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास • उ0प्र0 महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अध्यादेश-2022 को अधिसूचित किये जाने एवं तत्सम्बन्धी प्रतिस्थानी विधेयक को विधान मण्डल के आगामी सत्र में पारित कराये जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन • शांति भंग की आशंका में कुल 08 ब्यक्ति गिरफ्तार । • श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई • भारतीय-भाषोत्सव के अंतर्गत आवासीय सरल संस्कृत भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ • चाँद की ओर 2 बजकर 35 मिनट पर बढ़ चला अपना चंद्रयान-3, मिशन सफल होते ही बदल जायेगा इतिहास • वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, किसानों के लिए मांगी राहत • लखनऊ से उठी वैश्य एकता की लहर: 25 लाख ‘वैश्य मित्र’ बनाने का ऐतिहासिक संकल्प •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 5816 views
पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद मीडिया कैमरों से मुंह छिपाता रहा आरोपी

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ। मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्रकार को धमकी देने और जानलेवा हमले का प्रयास करने वाले प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक सचिन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार की है, जब पत्रिका न्यूज के संवाददाता अभिषेक सिंह को कवरेज के दौरान रास्ते में घेरकर आरोपी ने उनका नाम पूछा और फिर धमकी देते हुए हमला करने की कोशिश की।

पत्रकार अभिषेक सिंह ने घटना के दौरान सूझबूझ दिखाते हुए अपने मोबाइल से आरोपी की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर दी। साथ ही, उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

पहचान उजागर होने के बाद आरोपी सचिन यादव ने खुद को बचाने के लिए उल्टा पत्रकार पर ही पीछा करने का आरोप लगाकर विभिन्न जगहों पर आवेदन देना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखा कि आरोपी ही पत्रकार का पीछा कर रहा था।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान वह मीडिया के कैमरों से मुंह छिपाने की कोशिश करता रहा।

पुरानी रंजिश का नतीजा थी धमकी

सितंबर 2024 में आरोपी के स्कूल चंद्र शंकर पब्लिक स्कूल, हलधरपुर की वैन का फिटनेस फेल होने के बावजूद उसे चलाया जा रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण वाहन गड्ढे में पलट गया था, जिससे कई बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिससे नाराज होकर सचिन यादव पत्रकार अभिषेक सिंह से रंजिश रखने लगा था।

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने मामले की जांच कोतवाली पुलिस को सौंपी थी। ठोस सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ जारी है।

इस घटना के बाद पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पत्रकार संगठनों ने आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!