ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
आगामी 15 अगस्त तक पचास हजार नवयुवको की नशामुक्त करने का लक्ष्य-जेपी सिंह • वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण • उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • राज्य की कानून व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री योगी से भेंट कर कार्यभार संभालने के बाद सक्रिय हुए डीजीपी राजीव कृष्ण • जब हुनर को मिला हौसले का सहारा, समर्थ भारत ने खोली आत्मनिर्भरता की नई राह • लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि • करें योग, रहें निरोग • होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक,असामाजिक तत्वों पर रहे सबकी नजर • आगामी 15 अगस्त तक पचास हजार नवयुवको की नशामुक्त करने का लक्ष्य-जेपी सिंह • वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण • उदयपुर में नृशंस हत्या के बिरोध में लखनऊ बिभिन्न संगठनों ने सामूहिक रूप से आक्रोश व्यक्त किया • राज्य की कानून व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री योगी से भेंट कर कार्यभार संभालने के बाद सक्रिय हुए डीजीपी राजीव कृष्ण • जब हुनर को मिला हौसले का सहारा, समर्थ भारत ने खोली आत्मनिर्भरता की नई राह • लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि • करें योग, रहें निरोग • होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक,असामाजिक तत्वों पर रहे सबकी नजर •
Uncategorized English

अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान

D

Dainik India News

• 5469 views
अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान

दैनिक इंडिया न्यूज़ 30 जुलाई 2024 लखनऊ ।अनुपूरक बजट में शहरी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने शहरी विकास के लिए 650 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें से 50 करोड़ रुपये अयोध्या, काशी, और मथुरा के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए खर्च किए जाएंगे। शेष 600 करोड़ रुपये अमृत योजना के तहत सीवरेज और पेयजल परियोजनाओं पर खर्च होंगे।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी प्रकार मथुरा में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसलिए इन तीनों धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अटल मिशन रिजुविनेशन एवं ट्रांसफार्मेशन (अमृत) योजना के अंतर्गत नगर निगमों के लिए 250 करोड़ और नगर पालिका परिषद के लिए 350 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

माध्यमिक विद्यालयों के लिए 95 करोड़ रुपये का प्रावधान

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा देने के लिए 95 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे 1044 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इंफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) लैब और 284 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब बनाई जाएंगी। इन लैब्स के माध्यम से छात्रों को रोबोटिक्स, सेंसर आधारित तकनीकी, थ्रीडी प्रिंटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे तकनीकी रूप से दक्ष होकर रोजगार के लिए तैयार होंगे।

कौशल विकास मिशन के लिए 300 करोड़ रुपये

युवाओं के कौशल विकास के लिए अनुपूरक बजट में 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कौशल विकास मिशन के तहत 200 करोड़ रुपये और माध्यमिक विद्यालयों में प्रवीण योजना के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में कौशल विकास मिशन के तहत तीन लाख से ज्यादा बच्चों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है, जिसमें से दो लाख से ज्यादा को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 200 करोड़ रुपये मिलने से इस मिशन को और गति मिलेगी।

गृह विभाग के लिए 20.66 करोड़ रुपये

अनुपूरक बजट में गृह विभाग को वाहनों की खरीद, उनके अनुरक्षण और पेट्रोल व्यय के लिए 20.66 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। भारतीय न्याय संहिता 2023 के क्रियान्वयन के लिए 75 जिलों में फॉरेंसिक वाहनों की खरीद के लिए 18.75 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। विशेष महानुभावों की सुरक्षा के लिए 76 स्कार्पियो वाहन, एटीएस के लिए 52 वाहन, पीएसी की तीन महिला वाहिनियों के लिए 189 वाहन और भ्रष्टाचार निवारण संगठन के लिए 93 वाहन खरीदने के लिए प्रतीकात्मक रूप से एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। वाहनों के अनुरक्षण और पेट्रोल के लिए 1.87 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

ऊर्जा विभाग के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान

विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसे किसानों और कमजोर वर्गों को दी जाने वाली राहत में खर्च किया जाएगा। रिहंद और ओबरा बांध सुधार परियोजना के लिए 4.2 करोड़, आरडीएसएस योजना के तहत 500 करोड़, राजस्व अनुदान के तहत 983.92 करोड़ और टैरिफ सब्सिडी के तहत 511.88 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस बजट प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

अनुपूरक बजट का महत्व

अनुपूरक बजट ऐसा वित्तीय दस्तावेज है, जिसे सरकार किसी वित्तीय वर्ष के दौरान उस स्थिति में पेश करती है, जब उसे पहले से स्वीकृत बजट में अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होती है। यह बजट उन खर्चों को कवर करने के लिए पेश किया जाता है, जिनको अनुमानित बजट में शामिल नहीं किया गया था, या जो नई परिस्थितियों के कारण जरूरी हो गए हों।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ की प्रतिक्रिया

अनुपूरक बजट के समापन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मध्य प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, और उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लव जिहाद पर कठोर कानून बनाने की दिशा में प्रयास और बजट में किए गए प्रावधानों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!