ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
पंतनगर में "मन की बात" कार्यक्रम संपन्न, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जोश कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स पिछली सरकारों के नेताओं की आजीविका का माध्यम थे माफियाः सीएम योगी  पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत: एक समग्र दृष्टिकोण अनंत चतुर्दशी पर वैष्णवी INN होटल में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान से लिया आशीर्वाद लखनऊ व्यपारी से लूट करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश ने किया कुणाल मल्होत्रा को बनाया जिलाध्यक्ष पंतनगर में "मन की बात" कार्यक्रम संपन्न, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जोश कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स पिछली सरकारों के नेताओं की आजीविका का माध्यम थे माफियाः सीएम योगी  पुलिस सुधार की व्यापक जरूरत: एक समग्र दृष्टिकोण अनंत चतुर्दशी पर वैष्णवी INN होटल में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान से लिया आशीर्वाद लखनऊ व्यपारी से लूट करने वाले दोनों बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय को मिला अनुशासित व दूरद्रष्टा नेतृत्व पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश ने किया कुणाल मल्होत्रा को बनाया जिलाध्यक्ष
Uncategorized English

2023-24 में 62 हजार मार्गों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

D

Dainik India News

5684 views
2023-24 में 62 हजार मार्गों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के सड़कों की गड्ढा मुक्ति व रिपेयर वर्क्स के जरिए सुदृढ़ीकरण पर सीएम योगी का फोकस, विस्तृत कार्ययोजना के जरिए मूर्त रूप ले रही प्रक्रिया

लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय मार्गों के आधीन आने वाले मार्गों पर गड्ढा मुक्ति व रिस्टोरेशन कार्यों को तेजी से पूर्ण कर रही योगी सरकार

वर्ष 2023-24 में लोक निर्माण विभाग ने रीस्टोरेशन कार्यों के टारगेट का 30 प्रतिशत कार्य किया पूरा, राष्ट्रीय मार्गों ने की 75.30 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार प्रदेश की व्यापक कायाकल्प की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस बात का प्रमाण सड़क सौंदर्यीकरण, गड्ढामुक्ति व मार्गों के रीस्टोरेशन प्रक्रिया को लेकर भी देखा जा सकता है। लोकनिर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में वर्ष 2023-24 के बीच गड्ढा मुक्ति व रिस्टोरेशन कार्यों के लक्ष्यों को हासिल करने में लोक निर्माण विभाग ने अपने टारगेट का 30 प्रतिशत कार्य पूरा किया है। वहीं, राष्ट्रीय मार्गों की बात करें तो उसने अब तक 75.30 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति में सफलता पायी है। कुल मिलाकर, वर्ष 2023-24 में 62 हजार से अधिक मार्गों को गड्ढामुक्त व रीस्टोरेशन वर्क्स से सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत कार्ययोजना क्रियान्वयन के जरिए धरातल पर उतारा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी की हमेशा से परिकल्पना गड्ढा मुक्त उत्तर प्रदेश की रही है और इसी परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा इस वर्ष अब तक 275 रुपए प्रदेश के सभी जिलों को निर्धारित मार्ग सुदृढ़ीकरण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवंटित किया जा चुका है तथा योगी सरकार द्वारा लगातार कार्य पूर्ति की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

लोक निर्माण विभाग ने 6988 मार्गों की संवारी सूरत

प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के आधीन कुल मिलाकर 1.14 सड़कें हैं जिनका कुल योग 2.66 लाख किमी है। इसमें से इस वर्ष 62 हजार से ज्यादा सड़कों का मेकओवर करना निर्धारित किया गया है। इसमें से गड्ढा मुक्ति का लक्ष्य 44869 मार्गों का निर्धारित है जबकि 17588 सड़कों के नवीनीकरण व रीस्टोरेशन प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जाना प्रस्तावित है। इसमें से गड्ढामुक्ति की दिशा में 1711 व 5277 मार्गों का रीस्टोरेशन वर्क्स इस वर्ष अब तक पूरा कर लिया गया है। यानी, कुल 6988 मार्गों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक कार्य किया गया है। इसमें से गड्ढा मुक्ति के कार्यों का प्रतिशत 3.81 रहा जबकि रीस्टोरेशन कार्यों के लक्ष्यों को 30 प्रतिशत पूरा गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के आधीन मंडी, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, गन्ना, आवास एवं शहरी नियोजन व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग से संबंधित सड़कें आती हैं और इन सभी विभागों के समायोजन से प्रदेश में सड़क सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

राष्ट्रीय मार्गों पर तेजी से हो रहा रीस्टोरेशन वर्क

वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय मार्गों की कुल 364 गड्ढामुक्ति व रीस्टोरेशन वर्क्स को अभी तक पूर्ण किया जा चुका है। राष्ट्रीय मार्गों पर गड्ढा मुक्ति के कार्यों में अब तक 28.35 प्रतिशत सफलता मिली है जबकि रीस्टोरेशन वर्क्स को 75.30 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मार्ग विभाग की चार जोन प्रदेश में कार्यरत हैं। इनमें से नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई-पश्चिम यूपी) ने इस वर्ष सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए गड्ढा मुक्ति के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में 62.57 व रीस्टोरेशन वर्क्स को पूर्ण करने में 85.79 प्रतिशत सफलता हासिल की है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!