ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
NEET से कुछ घंटे पहले छात्र ने की खुदकुशी, CM स्टालिन ने किया परीक्षा से छूट के लिए कानून बनाने का वादा • दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ के ब्यूरो चीफ उदय राज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं • सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, • लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन • गोरखपुर एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री जी द्वारा 07 दिसम्बर, 2021 को किया जाना प्रस्तावित • SIT हुई सख्त तो घोटालों पर लगा ब्रेक:सूबे में फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर हुई जांच; CBI की तर्ज पर काम करेगी एसआईटी • NEET से कुछ घंटे पहले छात्र ने की खुदकुशी, CM स्टालिन ने किया परीक्षा से छूट के लिए कानून बनाने का वादा • दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ के ब्यूरो चीफ उदय राज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं • सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर अलौकिक आयोजन, • लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन • गोरखपुर एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री जी द्वारा 07 दिसम्बर, 2021 को किया जाना प्रस्तावित • SIT हुई सख्त तो घोटालों पर लगा ब्रेक:सूबे में फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर हुई जांच; CBI की तर्ज पर काम करेगी एसआईटी •
Uncategorized English

विश्व अस्थमा दिवस 2024 सूर्या फाउण्डेशन, मिडलैंड हॉस्पिटल व अनुसंधान संस्थान ,संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त, सिप्ला लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान मे जनजागरूकता अभियान चलाकर जन-जन तक संदेश दिया - जितेन्द्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

• 5998 views
विश्व अस्थमा दिवस 2024 सूर्या फाउण्डेशन, मिडलैंड हॉस्पिटल व अनुसंधान संस्थान ,संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त, सिप्ला लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान मे जनजागरूकता अभियान चलाकर जन-जन तक संदेश दिया - जितेन्द्र प्रताप सिंह

विश्व अस्थमा दिवस मई के पहले मंगलवार को घोषित किया गया है, जो की इस साल ७ मई को था।

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।अस्थमा रोग की रोकथाम हेतू जन जागरूकता के लिए विगत् 16 वर्षों से इस रैली का आयोजन करते आ रहे हैं जिसकी अध्यक्षता डॉ बी पी सिंह अध्यक्ष सूर्या फाउण्डेशन व मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रान्त ने की। यह रैली मिडलैंड हॉस्पिटल हेल्थकेयर संस्थान से सिप्ला लिमिटेड ,संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व सूर्या चेस्ट फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान मे प्रारम्भ होकर कपूरथला चौराहा,चांदगंज, अलीगंज होकर ई पार्क महानगर विस्तार लखनऊ मे समाप्त हुई। बड़ी संख्या मे जन सहभागिता के साथ रैली मे अस्थमा से प्रभावित जनों को रोग की रोकथाम तथा उपचार के लिए सचेत किया गया। रैली समापन स्थल पर निशुल्क चिकित्सीय सलाह व जांचों की व्यवस्था विशेषज्ञ चिकित्सक डा बी पी सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई।


अस्थमा के प्रति भ्रांतियों का हाल यह है कि भारत में अस्थमा रोगियों में सिर्फ 23 प्रतिशत रोगी अपनी बीमारी को अस्थमा नाम से पुकारते हैं, बाकी 77 प्रतिशत रोगी इसे खांसी और जुकाम कहते हैं। यही नहीं डॉक्टर की सलाह के बावजूद सिर्फ 9 प्रतिशत रोगी इन्हेलर का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इन्हेलर को लेकर भी लोग अनेक भ्रांतियों के शिकार हैं, लोग समझते हैं कि यह आखिरी दवा है जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है, इन्हेलर एक सर्वाधिक सुरक्षित एवं प्रभावशाली दवा है।
अस्थमा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ने वाले कारणों जैसे धूल, धुआं, ठंडी हवा से बचने के बारे जानकारी तो लोगों में बढ़ी है लेकिन इन्हेलर उनके लिए ज्यादा फायदेमंद हैं, इसको ज्यादातर लोग समझ नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि जब रोगी इनहेलर से दवा लेता है तो कम मात्रा में दवा सीधे फेफड़ों में पहुंचती है और अपना कार्य करती है जिससे तुरंत लाभ होता है जबकि वही दवा अगर टैबलेट के रूप में सेवन की जाती है तो उसको फेफड़ों तक पहुंचने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि इसलिए हम जागरूकता बढ़ाकर न केवल मरीजों को बल्कि पूरे समुदाय को समय पर निदान और इसके प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जिससे अस्थमा के मरीजों को स्वास्थ्य के बेहतर परिणाम मिल सकें।
इस रैली के माध्यम से जन जन तक अस्थमा के लिए उपलब्ध सरल उपायों से भी बचाव व व्यायाम से भी अवगत कराकर चेतना पैदा की। जितेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित समस्त सुधीजनों के प्रति सहयोग व सहभागिता हेतू धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी 20 मई 2024 को लोकतंत्र के महापर्व पर शत प्रतिशत मतदान का आवाह्न भी किया।
इस अवसर पर सिप्ला लिमिटेड के सौरभ उपाध्याय ज़ोनल मैनेजर
अभय द्विवेदी ज़ोनल मैनेजर
अमित जायसवाल रीजनल मैनेजर और मिडलैंड हॉस्पिटल के चिकित्सक, कर्मचारीगण व नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!