ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
लोहिया नगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं-उपजिलाधिकारी मधुबन मऊ World Asthma Day 2026: Translational Pulmonology Meets Community Outreach in a High-Impact Awareness Initiative फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल बना यात्री सुविधाओं के विकास का मॉडल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र संविधान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर बोले मुख्यमंत्री “राष्ट्र प्रथम” के उद्घोष से गोरखपुर हुआ गुंजायमान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा स्थापना दिवस पर इतिहास, विचार और भविष्य का विराट खाका रखा लोहिया नगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नहीं-उपजिलाधिकारी मधुबन मऊ World Asthma Day 2026: Translational Pulmonology Meets Community Outreach in a High-Impact Awareness Initiative फतेहपुर मंडाव प्रधान संघ ने नवागत डिप्टी कलेक्टर का किया स्वागत पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल बना यात्री सुविधाओं के विकास का मॉडल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई मतदाता शपथ, नए मतदाताओं को मिले पहचान पत्र संविधान के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर बोले मुख्यमंत्री “राष्ट्र प्रथम” के उद्घोष से गोरखपुर हुआ गुंजायमान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा स्थापना दिवस पर इतिहास, विचार और भविष्य का विराट खाका रखा
Uncategorized English

सनातनी चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री

D

Dainik India News

21 views
सनातनी चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री
हरिंद्र सिंह,दैनिक इंडिया न्यूज नई दिल्ली  जो शाश्वत है वह सनातन है। सूर्य,चंद्र, नक्षत्र, आकाश, सागर, पर्वत, ठोस, द्रव, गैस, विश्व ब्रह्माण्ड में व्याप्त प्राणतत्व से लेकर अणु-अणु सब कुछ शाश्वत तत्व ही तो हैं। अतः जो कृत्रिमता से मुक्त रहकर प्रकृति के इन शाश्वत मूल सूर्य, चंद्र,आकाश, ब्रह्माण्ड के अणु-अणु के प्रति समर्पित जीवन जीता है वह सनातनी कहलाता है और जिसमें इन सनातन तत्वों को वेधने की सामर्थ्य है वह संत कहा जाता है।    
     अर्थात जिसने सूर्य, चंद्र, नक्षत्, आकाश, सागर,पर्वत, ठोस, द्रव, गैस आदि तत्वों को भेदने की सामर्थ्य अर्जित कर ली है, वह संत कहलाता है। 
   इस प्रकृति व ब्रह्माण्ड के अणु-अणु में प्रवाहित सविता शक्ति, चेतन प्राण प्रवाह एवं जीवनी शक्ति को आकर्षित करने, धारण करने का मंत्र है गायत्री।

   जीवन को समुचित विधि से संचालित करने के लिए मानव सहित हर प्राणि, वृक्ष-वनस्पतियों को इन शाश्वत व सनातन तत्वों की आवश्यकता होती है, जैसे सक्रियता, सजीवता,प्रफुल्लता, स्फूर्ति, रूप-लावण्य, निरोगता, परिपुष्टता, जीवनीशक्ति, उर्वरता, स्मरणशक्ति, सूझ-बूझ,कुशाग्रता, बुद्धिमत्ता, तुलनात्मक निर्णय की क्षमता, एकाग्रता, मनस्विता, तेजस्विता, प्रतिभा आदि, ये सब मानसिक विभूतियां हैं!
  इसी तरह शौर्य, साहस एवं सन्मार्ग पर निरंतर चलते रहने वाला पुरुषार्थ, सहृदयता, करुणा, कर्त्तव्यनिष्ठा, संयमशीलता, सहनशीलता, श्रद्धा, सद्भावना आदि। 
 जीवन के लिए ये सभी गुणों को हमारे वैज्ञानिक प्राण शक्ति की उपलब्धियां कहते हैं। 
   प्राण तत्व जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में प्रवाहित है, इसका मूल केंद्रक सूर्य के पीछे है। इस सूर्य को भी वहीं से ऊर्जा मिलती है, इसे सविता स्रोत कहते हैं। गायत्रीमंत्र जप साधना से साधक इसी सविता तत्व तक पहुंच बनाने का प्रयास करता है। 
    गायत्री मंत्र उपासना से साधक इस प्राणचेतना व जीवन शक्ति को आकर्षित करके उपर्युक्त तत्वों को ही आकर्षित करके धारण करने का अभ्यास करते हैं। मनुष्य के अंदर व्याप्त जीवनी शक्ति विश्व ब्रह्माण्ड में फैला यही प्राण तत्व है। वैज्ञानिक इसे ईथर तत्व कहते हैं, आध्यात्म विज्ञानी ऋषिगण इसे ऋत व सविता नाम से संबोधित करते हैं। 
  यह ऋत व सविता तत्व शाश्वत, कभी न समाप्त होने वाली सनातन चैतन्य है। यह सूर्य से लेकर कण-कण को, मनुष्य से लेकर सम्पूर्ण प्राणि जगत को प्राण ऊर्जा व जीवनी शक्ति देता है। वृक्ष वनस्पतियों को उत्सर्जन-पोषण की सम्पूर्ण शक्ति इसी से मिलती है। यही सूर्य की चेतन शक्ति है। इस दिव्य प्राण शक्ति, ऋत व सविता’ शक्ति के संदोहन की विधि है गायत्री व गायत्री मंत्र। यही कारण से इसे सूर्य व सविता का मंत्र भी कहते हैं।
   ऋगवेद अनुसार गायत्री मंत्र के रचयिता ऋषि विश्वामित्र हैं और इस मंत्र का देवता सविता है। अग्नि पिण्ड रूपी सूर्य की सूक्ष्म सत्ता सविता ही तो है, जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में जीवनी शक्ति रूप में फैली है और यही महाप्राण शक्ति भी है। गायत्री मंत्र जप द्वारा सूर्य की चेतन शक्ति सविता से जुड़कर साधक महाप्राण धारण करते हैं। गायत्री मंत्र की साधना प्राण धारण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाता है।
    ऋषि याज्ञवल्क्य कहते हैं गायन्तं त्रयते इति वा गायत्री, प्रोच्यते तस्मात् गायन्तं त्रयते यत।’ अर्थात् प्राणों का त्राण, परिष्करण, शोधन, संरक्षण करने वाली शक्तिधारा होने के कारण इसे गायत्री शक्ति कहा जाता। गायत्री उपासना वास्तव में प्राण शक्ति, जीवनी शक्ति को परिष्कृत व प्रखर बनाने की ही साधना है। गायत्री साधकों ने बताया कि यह मानव जगत के प्राणों की प्रत्यक्ष रक्षण करने वाली प्रयोग शक्ति है।
    गायत्री के 24 अक्षर का जब साधक उपासनात्मक प्रयोग करता है, तो शरीर के अंदर से दिव्य स्तर की ऊर्जा जनरेट होती है और वह सूर्यतत्व के पीछे कार्य करने वाली सविता स्रोत से कनेक्ट हो उठती है। इस प्रकार साधक अनन्तकाल से प्रवाहित शाश्वत सविता स्रोत से आकर्षित होकर साधक का हर विधि से संरक्षण करने लगती है। इसीलिए यह गायत्री मंत्र है और गायत्री माता भी हैः

    गयाः प्राणा उच्यन्ते, गयान् प्राणान् त्रयते सा गायत्री।’ यहां गय का आशय प्राण से है। देवर्षि नारद भी इसे प्राणों के परिष्कार एवं संवर्धन करने वाली शक्ति बताते हैंः-- 
  गायतस्त्रयसे देवि तद्गायत्रीति गद्यसे। गयः प्राण इति प्रोत्तफ़स्तत्स्यत्रणादपीति वा।। इसीलिए प्राणि जगत की सक्रियता का सारा श्रेय प्राणशक्ति की दात्री गायत्री को जाता है। गायत्री ही विश्व ब्रह्माण्ड व्यापी दिव्य चेतन शक्ति है। यही विश्व माता है, वेदमाता है, देवमाता है। यही मां जगदम्बा, दुर्गा, भवानी, पार्वती,सीता,सविता, ऋत भी है। गायत्री ऐसी शक्ति है,जो ब्रह्माण्ड के हर तत्व में मातृचेतना रूप में विराजित है। यह एक छोटे से बीज से लेकर ब्रह्माण्ड के मूल तक में विराजमान होकर प्रतिपल नवीनता जगाती है। पौधे को विकसित यही शक्ति करती है। 
  श्री वेदव्यास जी को यह मातृ शक्ति 24 प्रकार की चेतन धाराओं में अनुभव होती हैं। पं. श्री रामशर्मा आचार्य जी ने इसी को त्रिपदा शक्ति से ओतप्रोत 24 आयामों वाली गायत्री शक्ति कहा है। यही सम्पूर्ण विश्व ब्रह्माण्ड में प्रवाहित दैवीय चेतन शक्तिधारा है, जो मनुष्य व मनुष्येत्तर प्राणियों, बृक्ष, बनस्पतियों तक के कष्ट हरती, उन्हें जीवनीशक्ति जीवन जीने की शक्ति देती है। अंततः उपासना के सहारे साधक गायत्री व सवितामय होकर जीवन के लिए आवश्यक दैवीय गुणों से भरने लगता है।
  प्राण ही साधक का बीज है। गायत्री मंत्र साधना के दौरान साधक का लघु व सीमित प्राण सूक्ष्मरूप से इस विश्व ब्रह्माण्ड में फैले महाप्राण तत्व से जुड़ता है।
    इस तरह यह जप,अनुष्ठान और पुरश्चरण साधक के मनोभूमि को पवित्र परिमार्जित करके उसे सुयोग्य बनाता है, ताकि उपासना के बीज प्राण रूप में उग सकें। साधक के जीवन में शक्ति एवं सिद्धि के रूप में प्रकट हो सकें। ताकि उपासक अपना लोक जीवन व्यवस्थित करने के साथ-साथ ब्रह्मसत्ता के आध्यात्मिक रहस्य को भेद सके। यही गायत्री मंत्र की प्राणविद्या साधना है। इस जप से फेफड़े को मिलने वाले आवश्यक प्राण के अलावा, साधक के शरीर के रोम-रोम से सूक्ष्म प्राणप्रवाह वाले मार्ग भी प्रशस्त होते हैंः

अपश्यं गोपामनिपद्यमानमा च परा च पथिभिश्यरन्तम्।
सं सध्नीचीः स विषूचीर्बसान आवरीवर्ति भुवनेष्वन्त।

ऋग्वेद का ऋषि कहता है मैंने प्राणों को देखा है, साक्षात्कार किया है, यह प्राण सब इन्द्रियों का रक्षक है। यह कभी नष्ट होने वाला नहीं है। यही भिन्न -भिन्न नाड़ियों, मुख और नासिका द्वारा क्षण-क्षण में इस शरीर में आता और फिर बाहर जाता है।
प्राण शरीर में है, तो वायु रूप है, पर आधिदैव रूप में यह सूर्य ही है। ऋषि कहते हैं कि मनुष्य सहित प्राणि जगत, सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को गतिशील करने, प्रवाहित रखने की शक्ति इसी सविता में समाहित है। गायत्री मंत्र की साधना ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सूक्ष्म प्राणतत्व को मनोयोग, भावयोग, मंत्रयोग से आकर्षित करने की आध्यात्मिक पद्धति है। गायत्री उपासना द्वारा साधक इसी प्राण को प्रखरता से आकर्षित करके जीवन को दिव्य बनाता है।
आज के वातावरण में मानव मात्र के प्राणों पर संकट के बादल छा रहे हैं। ऐसे में प्राणों के संरक्षण-संवर्धन के लिए गायत्री मंत्र का जप, गायत्री उपासना से जुड़ने की नियमितता अपनाये, जीवन को प्राणवान बनायें। क्योंकि ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चेतना के मूल में प्रवेश का मंत्र ही गायत्री है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!