ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
धर्म रक्षा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने हेतु विहिप की महत्वपूर्ण बैठक • <strong>राज्यपाल ने</strong> <strong>विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया</strong> • प्रदेश के किसानों को निजी नलकूपों के बिल में 50 प्रतिशत छूट के निर्देश :सीएम योगी • चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया • सहायक शिक्षक भर्ती मामला, 1090 पर कैंडिल मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर बरसीं लाठियां लाठियां • बेखौफ दबंगों की सरेआम गुंडई , कार में टक्कर के बाद वर्दीधारी पर उठाया हाथ • टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • जस्ट डायल पर धोखाधड़ी के आरोप: लखनऊ के तीन व्यापारियों ने लीगल एक्शन की तैयारी की • धर्म रक्षा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने हेतु विहिप की महत्वपूर्ण बैठक • <strong>राज्यपाल ने</strong> <strong>विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया</strong> • प्रदेश के किसानों को निजी नलकूपों के बिल में 50 प्रतिशत छूट के निर्देश :सीएम योगी • चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया • सहायक शिक्षक भर्ती मामला, 1090 पर कैंडिल मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों पर बरसीं लाठियां लाठियां • बेखौफ दबंगों की सरेआम गुंडई , कार में टक्कर के बाद वर्दीधारी पर उठाया हाथ • टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल • जस्ट डायल पर धोखाधड़ी के आरोप: लखनऊ के तीन व्यापारियों ने लीगल एक्शन की तैयारी की •
मध्य प्रदेश English

जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की

D

Dainik India News

• 6077 views
जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य पहुंचे उज्जैन, महाकालेश्वर के दर्शन कर विश्व शांति की कामना की

दैनिक इंडिया न्यूज़, उज्जैन। सुप्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु जगतगुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु पहुंचे। उन्होंने विधिवत भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण एवं शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से एकादशी तिथि पर मुख्य रुद्र का पूजन करते हुए विपरीत ग्रह स्थितियों से उत्पन्न संभावित संकटों को शमन करने की प्रार्थना की।

मीडिया से वार्ता करते हुए जगद्गुरु ने बताया कि वर्तमान समय में मंगल सिंह राशि में स्थित हैं और केतु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुद्ध ज्योतिषीय दृष्टि से अंगारक योग तब बनता है जब मंगल और राहु एक ही राशि में संयोग करते हैं, किंतु मंगल की सिंह राशि में स्थिति भी उग्र ऊर्जा और मानसिक अशांति को बढ़ावा दे सकती है। ऐसी परिस्थितियों में भगवान महाकालेश्वर का पूजन और दर्शन जनसामान्य को मानसिक शांति, साहस और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।

जगतगुरु ने कहा, “महाकाल की साधना और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान विशेष रूप से ग्रहों की प्रतिकूल स्थितियों में लाभकारी होते हैं। एकादशी तिथि पर किया गया रुद्र पूजन न केवल व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता लाता है, बल्कि विश्व शांति की दिशा में भी सशक्त ऊर्जा का संचार करता है।”

इस अवसर पर मंदिर परिसर में अनेक श्रद्धालु और संतजन भी उपस्थित रहे। महाकाल मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जगद्गुरु का स्वागत किया और उनके इस पुण्य कार्य की सराहना की।

अंत में जगद्गुरु अवधेश प्रपन्नाचार्य ने श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी योगेश्वराचार्य महाराज एवं रामानुजकोट स्वामी युवराज महाराज को साधुवाद देते हुए समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आग्रह किया कि सभी लोग अपने-अपने स्थानों पर रहकर भगवान शिव की उपासना करें, जप-ध्यान करें और विश्व कल्याण की कामना करें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!