ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
महान क्रन्तिकारी वीर सावरकर के साथ इतिहासकारों ने नही किया था न्याय:योगी आदित्यनाथ हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो लोग गिरफ्तार   शांति भंग की आशंका में 30 व्यक्ति गिरफ्तार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत CM योगी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें गरीबों और मजदूरों के प्रति समर्पित नेता बताया पं. प्रदीप मिश्रा के व्यंग्य से गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ताओ में आक्रोश न्याय निर्णायक अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विचाराधीन वादों में 27 में दोषी पाये गये , आदेश पारित महान क्रन्तिकारी वीर सावरकर के साथ इतिहासकारों ने नही किया था न्याय:योगी आदित्यनाथ हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो लोग गिरफ्तार   शांति भंग की आशंका में 30 व्यक्ति गिरफ्तार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न भारत ने रचा इतिहास: महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 पर भारत का कब्ज़ा, नारी शक्ति के नए युग की शुरुआत CM योगी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें गरीबों और मजदूरों के प्रति समर्पित नेता बताया पं. प्रदीप मिश्रा के व्यंग्य से गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ताओ में आक्रोश न्याय निर्णायक अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विचाराधीन वादों में 27 में दोषी पाये गये , आदेश पारित
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा 

B

Bhargav Bhargav

4646 views
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का लिया जायजा 

वाराणसी में सोमवार को मनायी जाएगी देव दीपावली

सीएम योगी ने अफसरों संग की बैठक, दिये दिशानिर्देश

काशी तमिल समागम को लेकर भी सीएम ने दिये दिशानिर्देश

मुख्यमंत्री ने नमो घाट से गंगा में रोरो पर सवार होकर सभी घाटों की सजावट को देखा

देव-दीपावली को हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाने के दिये निर्देश 

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम वाराणसी पहुंचे। यहां सर्किट हाउस सभागार में उन्होंने आला अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम योगी ने सोमवार को मनाये जाने वाले देव दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने आगामी 17 नवम्बर से एक माह तक वाराणसी में आयोजित होने वाले "काशी-तमिल संगमम" की तैयारियों की समीक्षा की। इसके उपरांत सीएम नमो घाट से गंगा में रोरो पर सवार होकर देव दीपावली को लेकर की गयी सजावट का जायजा लिया।  

काशी तमिल समागम से वर्चुअली जुडेंगे पीएम मोदी 

इससे पहले सर्किट हाउस में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक माह तक चलने वाले "काशी-तमिल संगमम" की सभी तैयारियां उच्चस्तरीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तमिल भाषा का उद्गम भगवान शिव से ही हुआ है, इसलिए काशी से अच्छा इस कार्यक्रम के लिए कोई दूसरा स्थान नहीं हो सकता। कार्यक्रम के दौरान आने वाले डेलिगेशन सदस्यों का स्वागत पहले दिन डमरू दल द्वारा तो दूसरे दिन वैदिक मंत्र उच्चारण से किया जाए। "काशी-तमिल संगमम" कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को वर्चुअल जुड़ेंगे।

देव दीपावली पर एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के दिये निर्देश

उन्होंने देव दीपावली पर्व पर यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने तथा जनसामान्य को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर देते हुए छुट्टा एवं घुमंतू पशुओं को नियंत्रित किये जाने का निर्देश दिया। मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता की कमी होने पर मुख्यमंत्री ने समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नशे की हालत में नौका संचालन न किए जाने की हिदायत देते हुए एनडीआरएफ एवं जल पुलिस के लोगों को पूरी तरह एक्टिव रहने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष जोर देते हुए कहा कि देव दीपावली के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग की जाए, उनका जनसामान्य के प्रति व्यवहार अच्छा हो। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था अवश्य होने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, यहां पर पूरी दुनिया की निगाह लगी रहती है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!