ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण • राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: मुख्यमंत्री • वरिष्ठ आईएएस अफसर अजय दीप सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यबोध, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का उदात्त घोष किया • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • मोटापा: आधुनिक जीवनशैली का मौन हत्यारा-टीपी तिवारी • आस्था की धारा मे भक्तों की डुबकी को अपनी आभा से अभिसिंचित किया सूर्य देवता की प्रचंड किरणों ने - जितेन्द्र प्रताप सिंह • <em>खेल शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स शुरू किये जाएंगे : दीपक कुमार</em> • विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक का सम्बोधन • निरंकारी मिशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का तृतीय चरण • राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से बेहतर: मुख्यमंत्री • वरिष्ठ आईएएस अफसर अजय दीप सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यबोध, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का उदात्त घोष किया • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • मोटापा: आधुनिक जीवनशैली का मौन हत्यारा-टीपी तिवारी • आस्था की धारा मे भक्तों की डुबकी को अपनी आभा से अभिसिंचित किया सूर्य देवता की प्रचंड किरणों ने - जितेन्द्र प्रताप सिंह • <em>खेल शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स शुरू किये जाएंगे : दीपक कुमार</em> • विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक का सम्बोधन •
Uncategorized English

पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ने लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट (ईबीओ) का अनावरण किया

B

Bhargav Bhargav

• 7930 views
पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ने लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट (ईबीओ) का अनावरण किया

उदयराज/दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ, 15 जून 2022: पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया, भारत में इलेक्ट्रिकल निर्माण सामग्री (ईसीएम) के सबसे बड़े घरेलू निर्माताओं में से एक है। कंपनी भारत में ईसीएम के अलावा स्‍मार्ट इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, हाउसिंग, होम ऑटोमेशन, किचंस आदि जैसे विविध क्षेत्रों में परिचालन करती है। कंपनी ने आज लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट के लॉन्‍च की घोषणा की है।

1200 वर्गफीट में फैला यह एक्‍सक्‍लूसिव ब्राण्‍ड आउटलेट 43055 वर्गफीट से ज्‍यादा के भवन एवं निर्माण सामग्री केन्‍द्र यूबिल्‍ड बेटर का हिस्‍सा है, जहाँ कई अन्‍य अग्रणी ब्राण्‍ड्स मौजूद हैं। यह ईबीओ सभी के लिये खुला है और इसका पता भी आसान है- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज, उत्‍तर प्रदेश, पिन- 226301।

उत्‍पादों के अत्‍याधुनिक डिजाइनों के साथ इस ब्राण्‍ड आउटलेट में पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस के श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ उत्‍पादों का एक आकर्षक संग्रह होगा, जैसे श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ इलेक्ट्रिकल वायरिंग डिवाइसेस (स्विचेस, सॉकेट्स और एसेसरीज), स्विचगियर, वायर्स, एलईडी लाइटिंग सॉल्‍यूशंस, आईएक्‍यू (पंखे), और आवासीय तथा बी2बी ग्राहकों के लिये ईवी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एवं ऑटोमेशन सॉल्‍यूशन।
लखनऊ भारत के सबसे घनी आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश की राजधानी है, जहाँ का रियल एस्‍टेट बाजार उछाल पर है और यह शहर जल्‍दी ही उत्‍तर भारत में रियल एस्‍टेट का मुख्‍य केन्‍द्र बनेगा। पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया की वैश्विक विशेषज्ञता लखनऊ की रियल एस्‍टेट कंपनियों, आर्किटेक्‍ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स और उपभोक्‍ताओं के लिये उत्‍प्रेरक का काम करेगी और ज्‍यादा सुरक्षा, सहजता और सुविधा का बेजोड़ अनुभव देगी। रणनीतिक रूप से स्थित एक्‍सक्‍लूसिव आउटलेट में उन्‍नत इनडोर एयर क्‍वालिटी (आईएक्‍यू) सॉल्‍यूशंस, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल चार्जिंग सॉल्‍यूशंस, होम ऑटोमेशन और आईओटी रेंज तथा दूसरे इलेक्ट्रिकल उपकरणों की एक व्‍यापक श्रृंखला भी होगी, जो आउटलेट के दृश्‍य को और भी समृद्ध और रौशन बनाएगी। इस आउटलेट में प्रीमियम केएनएक्‍स होम ऑटोमेशन रेंज और मिराले सॉल्‍यूशंस भी होंगे।
पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ग्राहकों के साथ अपना जुड़ाव बढ़ाने के इरादे के साथ, अपनी खुदरा पहुँच और विस्‍तार को गति देने के लिये अपनी खुदरा रणनीति में भारी निवेश करेगी। ब्राण्‍ड अपने निवेश और मौजूदगी को और भी बढ़ाएगा, ताकि लोग ब्राण्‍ड पैनासोनिक से जुड़कर वृद्धि करें और ग्राहकों को उन्‍नत गुणवत्‍ता तथा उच्‍च-प्रौद्योगिकी वाले उत्‍पाद मिलें।

ट्रेड पावर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नेशनल सेल्‍स हेड श्री सुनील नरूला ने कहा, “लखनऊ और पूरा उत्‍तर प्रदेश हमारे लिये बेहद महत्‍वपूर्ण बाजार है। इस ईबीओ के उद्घाटन से हमारे संभावित ग्राहकों, आर्किटेक्‍ट्स, इंफ्लूएंसर्स और निर्णय लेने वाले लोगों के पास अब खरीदारी का फैसला करने से पहले श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ इलेक्ट्रिकल समाधानों का अनुभव लेने का मौका है। यह उत्‍तर प्रदेश में गाजियाबाद के बाद हमारा दूसरा स्‍टोर है। आज मुझे बहुत यकीन है कि हम मानव जीवन को ज्‍यादा सुरक्षित, सरल और आरामदायक बनाने के लिये अपने अग्रणी, अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी वाले उन्‍नत समाधानों के साथ इस शहर और राज्‍य की सर्व-समावेशी वृद्धि और स्‍थायी विकास हेतु निवेश और विस्‍तार जारी रखेंगे।”

पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया में ब्रांडिंग, एडवर्टाइजिंग और ऑल्‍टरनेट चैनल के हेड श्री प्रदीप दत्‍ता ने कहा, “हम लखनऊ में अपने एक्‍सक्‍लूसिव आउटलेट के लॉन्‍च की घोषणा करते हुए उत्‍साहित हैं और हमारा लक्ष्‍य लखनऊ में अपने ग्राहकों के अनुभव को समृद्ध बनाना है। यह एक्‍सक्‍लूसिव आउटलेट उपभोक्‍ताओं के लिये एक आनुभविक केन्‍द्र का काम करेगा और अनूठी उत्‍पाद श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा, जो कि ‘स्‍मार्ट और कनेक्‍टेड’ घरों के लिये पीएलएसआईएनडी की भविष्‍य की नवाचार योजना का हिस्‍सा है। यह स्‍टोर होम ऑटोमेशन के और ऊर्जा बचाने वाले उत्‍पादों से लेकर आईओटी उपकरण, वायरिंग उपकरण, स्विचगियर, वायर्स और केबल्‍स, लाइटिंग और आईएक्‍यू (पंखा) तक का प्रदर्शन करेगा। अपने ब्राण्‍ड आउटलेट के साथ हमारा लक्ष्‍य है अपने उपभोक्‍ताओं के जीवन में उतरना, डीलरों, बिल्‍डरों और आर्किटेक्‍ट्स के साथ अपने रिश्‍ते को मजबूत बनाना और अपने कनेक्‍टेड लिविंग सॉल्‍यूशंस के माध्‍यम से उपभोक्‍ताओं की आधुनिक टेक्‍नोलॉजी की मांग के लिये समाधान प्रदान करना।”

फ्रैंचाइजी मालिक श्री प्रियांक तायल ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि पैनासोनिक लाइफ सॉल्‍यूशंस इंडिया ने अपना नया आउटलेट लखनऊ में लॉन्‍च किया है। पैनासोनिक देश में सर्वश्रेष्‍ठ गुणवत्‍ता के होम इलेक्ट्रिकल्‍स, खासकर आवासीय और वाणिज्यिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिये, के शीर्ष निर्माता के रूप में जाना जाता है। लखनऊ शहर में आवास की मांग उल्‍लेखनीय ढंग से बढ़ी है, जिसने कई अंतिम-उपयोगकर्ताओं और लंबी अवधि के निवेशकों को आकर्षित किया है। इस अवसर के साथ, पीएलएसआईएनडी का शोरूम अनूठी खूबियों की पेशकश और उपभोक्‍ताओं की चयन प्रक्रिया को समृद्ध बनाने के द्वारा उपभोक्‍ताओं को वास्‍तविक दृश्‍य और अनुभूति का समग्र अनुभव प्रदान करेगा और सहजता, सुरक्षा तथा सुविधा का स्‍तर ऊँचा करेगा।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!