ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
E-Invoicing will further streamline GST: Mr CN Mishra, Joint Commissioner, CGST CII holds interactive session on completion of 5 years of GST • सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्रीय मांगों हेतु लखनऊ रवाना,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ • जिला अधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न • शास्त्रीय संगीत संस्कृति की धरोहर : विभा सिंह • मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, • लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में महाघोटाले की दस्तक? करोड़ों के राजकोषीय दुरुपयोग, दोहरे वित्तीय लाभ और पद के दुरुपयोग पर उठे गंभीर प्रश्न; विजिलेंस, सीबीआई व न्यायिक जांच की तेज़ हुई मांग • E-Invoicing will further streamline GST: Mr CN Mishra, Joint Commissioner, CGST CII holds interactive session on completion of 5 years of GST • सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढा मुक्ति अभियान को 15 सितम्बर से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश:मुख्यमंत्री • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्रीय मांगों हेतु लखनऊ रवाना,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ • जिला अधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न • शास्त्रीय संगीत संस्कृति की धरोहर : विभा सिंह • मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, • लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में महाघोटाले की दस्तक? करोड़ों के राजकोषीय दुरुपयोग, दोहरे वित्तीय लाभ और पद के दुरुपयोग पर उठे गंभीर प्रश्न; विजिलेंस, सीबीआई व न्यायिक जांच की तेज़ हुई मांग •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

लखनऊ के चंदर नगर में व्यापारियों का हुंकार सम्मेलन: “अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी, सत्ता के गलियारों तक पहुँचेगी बाज़ार की आवाज़”

D

Dainik India News

• 36169 views
लखनऊ के चंदर नगर में व्यापारियों का हुंकार सम्मेलन: “अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी, सत्ता के गलियारों तक पहुँचेगी बाज़ार की आवाज़”

 दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।राजधानी लखनऊ के चंदर नगर, आलमबाग स्थित बाजारों में रविवार को उस समय अभूतपूर्व व्यापारी जागरण का वातावरण निर्मित हो गया, जब “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले आयोजित “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह” में व्यापारियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाजारों की पीड़ा, शासन-प्रशासन की विसंगतियाँ और व्यापारी अस्मिता की रक्षा का संकल्प—इन तीनों ने सम्मेलन को केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम न रहने देकर उसे व्यापारी चेतना के विराट घोष में परिवर्तित कर दिया।

Article image

सम्मेलन की सबसे विशेष और प्रतीकात्मक बात यह रही कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता अपने पदाधिकारियों के साथ मेट्रो ट्रेन से यात्रा कर लेखराज मेट्रो स्टेशन से आलमबाग बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पहुँचे। यह दृश्य केवल यात्रा नहीं था, बल्कि यह संदेश था कि व्यापारी वर्ग अब जनसरोकारों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने के लिए सादगी, संघर्ष और सामाजिक सहभागिता का मार्ग चुन चुका है। मेट्रो से उतरते ही व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त हो गया।

Article image

आलमबाग बस स्टैंड स्थित बाला जी ढाबा रेस्टोरेंट में आयोजित सम्मेलन में जब चंदर नगर और आलमबाग बाजार के व्यापारियों ने अपनी समस्याएँ मुखर स्वर में उठानी शुरू कीं, तो सभागार मानो वर्षों से दबे आक्रोश का मंच बन गया। बिना कनेक्शन के जलकर के बिल भेजे जाने की विसंगति, कॉमर्शियल हाउस टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि, जीएसटी विभाग द्वारा कथित रूप से अनुचित नोटिसों के माध्यम से व्यापारियों का मानसिक उत्पीड़न, विद्युत विभाग की ट्रांसफॉर्मर मेंटीनेंस नोटिस व्यवस्था, स्वास्थ्य बीमा, अस्थायी अतिक्रमण, सार्वजनिक शौचालयों की कमी, स्ट्रीट लाइटों की दुर्दशा, शस्त्र लाइसेंस, रिटेल ट्रेड नीति तथा ई-कॉमर्स नीति जैसे मुद्दों ने सम्मेलन को संघर्ष के निर्णायक मंच में परिवर्तित कर दिया।

कार्यक्रम में उस समय उत्साह चरम पर पहुँच गया जब उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदर नगर-आलमबाग इकाई में 30 नए व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वयं सभी नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई और उन्हें व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का संकल्प दिलाया। सदस्यता ग्रहण के दौरान सभागार “व्यापारी एकता ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा और उपस्थित व्यापारियों के चेहरों पर एक नए सामूहिक विश्वास की चमक स्पष्ट दिखाई दी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अत्यंत ओजस्वी एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों को केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी सशक्त होना होगा। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यापारी परिवार को अपने एक सदस्य को राजनीति के क्षेत्र में अवश्य भेजना चाहिए, क्योंकि सत्ता के निर्णय वही लोग लिखते हैं जो राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उनका यह वक्तव्य सभागार में उपस्थित व्यापारियों के भीतर नई वैचारिक चेतना का संचार करता दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अब अपने सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। संगठन व्यापारियों के कंधे से कंधा मिलाकर हर संघर्ष में साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा—“न गलत करें, न गलत बर्दाश्त करें।” यह वाक्य सम्मेलन का सबसे प्रभावशाली उद्घोष बनकर उभरा। उन्होंने व्यापारियों से जाति और धर्म की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर उठकर “व्यापारी वोट बैंक” के रूप में स्वयं को स्थापित करने की अपील की और कहा कि जब तक व्यापारी संगठित राजनीतिक चेतना विकसित नहीं करेगा, तब तक उसकी समस्याएँ केवल ज्ञापनों तक सीमित रहेंगी।

चंदर नगर-आलमबाग इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी एवं महामंत्री रघुवर दयाल पांडे ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को अत्यंत विस्तार और गंभीरता के साथ मंच पर रखा। उन्होंने बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण, सार्वजनिक शौचालयों की अनुपलब्धता तथा अव्यवस्थित नागरिक सुविधाओं को व्यापार के लिए घातक बताते हुए तत्काल समाधान की माँग की। वहीं चेयरमैन हरीश कोहली ने जीएसटी एवं इनकम टैक्स से संबंधित जटिलताओं और विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाते हुए व्यापारियों को राहत देने की माँग की।

सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष हजिंदर सिंह एवं नगर महामंत्री मोहित कपूर सहित अनेक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि प्रशासन ने व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो संगठन व्यापक आंदोलन की रणनीति अपनाने के लिए बाध्य होगा।

सम्मेलन में वरिष्ठ व्यापारी सुरेंद्र कुमार चौधरी, वीरेंद्र कुमार ग्रोवर, राजेश कुमार, लीलाधर वाजपेई, जसपाल सिंह नामधारी, हरजिंदर सिंह गुलाटी, मनप्रीत सिंह बिट्टू, आरके वर्मा, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, रणवीर सिंह भसीन, रामकुमार, वीरेंद्र कुमार भारती, बलबीर गुप्ता, लकी साहनी, संजय कमलिया तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज लाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!