ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
"₹15 का समोसा खरीदा, चटनी मांगी तो बोला – तेरी औकात नहीं है!" — लखनऊ की गणपति स्वीट्स ने पार की बदतमीज़ी की हदें, ग्राहक सम्मान का खुलेआम अपमान • विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें : सीएम योगी • पीएम फसल बीमा योजना देगी किसानों को सुरक्षा, 31 जुलाई से पहले करें आवेदन • डिप्टी C.M. ने निजी मिष्ठान भंडार का किया उद्घाटन • 356 - मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत-अभिनन्दन • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार • सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना • "₹15 का समोसा खरीदा, चटनी मांगी तो बोला – तेरी औकात नहीं है!" — लखनऊ की गणपति स्वीट्स ने पार की बदतमीज़ी की हदें, ग्राहक सम्मान का खुलेआम अपमान • विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें : सीएम योगी • पीएम फसल बीमा योजना देगी किसानों को सुरक्षा, 31 जुलाई से पहले करें आवेदन • डिप्टी C.M. ने निजी मिष्ठान भंडार का किया उद्घाटन • 356 - मऊ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथियां घोषित • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के हजारों कार्यकर्ताओं ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत-अभिनन्दन • ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट आवंटन स्कीम लायी योगी सरकार • सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला अभियान, कई लोगों से वसूला जुर्माना •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया

D

Dainik India News

• 8273 views

दैनिक इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री जी ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के उपरान्त श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था और भी बेहतर किया जाए, ताकि दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु धाम से एक अलग अनुभव लेकर जाएं। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा जी की ओर बने भैरव द्वार पर पहुंचे और घाट किनारे बन रहे रैम्प बिल्डिंग और पुराने एस0पी0एस0 के डिमोलिशन के कार्य को देखा। उन्होंने अधिकारियों से इन कार्यों के पूर्ण होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के निरीक्षण के उपरान्त, मुख्यमंत्री जी ने दशाश्वमेध घाट के नजदीक निर्माणाधीन दशाश्वमेध प्लाजा एवं फुलवरिया फोर-लेन सड़क के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दशाश्वमेध प्लाजा के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फुलवरिया फोर-लेन सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य को समय पर पूर्ण कराया जाए।

   इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  मुख्यमंत्री जी काल भैरव मन्दिर में दर्शन-पूजन के उपरान्त निकलते समय सड़क पर मौजूद एक नन्हीं बच्ची को देखकर रुके। उन्होंने बच्ची एवं उसके परिवार से उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने स्नेह से बच्ची के सिर पर हाथ रख खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री जी ने बच्ची के अनुरोध पर उसे अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!