ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>मैक्सिको और थाईलैंड भी जल्द हो सकते हैं यूपी जीआईएस - 23 में पार्टनर कंट्री</strong> सबका साथ - स्वच्छता का संकल्प - राष्ट्रीय पर्व के रूप मे मना - जे पी सिंह घरौनी वितरण का यह कार्यक्रम भारत के लोकतंत्र के इतिहास का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव: मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं -जेपी सिंह एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" Youths must connect with drug-free drive to make UP a state of their dreams: Chief Minister Yogi Adityanath राम नाम में छिपा है गूढ़ रहस्य, 2 बार राम नाम लेने पर ही हो जाता है 108 बार का जाप <strong>मैक्सिको और थाईलैंड भी जल्द हो सकते हैं यूपी जीआईएस - 23 में पार्टनर कंट्री</strong> सबका साथ - स्वच्छता का संकल्प - राष्ट्रीय पर्व के रूप मे मना - जे पी सिंह घरौनी वितरण का यह कार्यक्रम भारत के लोकतंत्र के इतिहास का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव: मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं -जेपी सिंह एमएसएमई सेक्टर ने प्रदेश के निर्यात को दिया नया आयाम, रोजगार सृजन पर विशेष जोर "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" Youths must connect with drug-free drive to make UP a state of their dreams: Chief Minister Yogi Adityanath राम नाम में छिपा है गूढ़ रहस्य, 2 बार राम नाम लेने पर ही हो जाता है 108 बार का जाप
उत्तर प्रदेश सरकार English

संविधान दिवस पर संगीत नाटक अकादमी में गूँजा संकल्प—कर्तव्य, गरिमा और राष्ट्र-एकता का दृढ़ उच्चार

D

Dainik India News

4840 views
संविधान दिवस पर संगीत नाटक अकादमी में गूँजा संकल्प—कर्तव्य, गरिमा और राष्ट्र-एकता का दृढ़ उच्चार

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ, 26 नवम्बर 2025।
संविधान दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का परिसर आज राष्ट्रभक्ति और संवैधानिक चेतना से गूँज उठा, जब अकादमी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा का सामूहिक संकल्प लिया। यह क्षण मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक आत्मा के प्रति आत्मार्पण जैसा था।

अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर के नेतृत्व में शपथ-पाठ हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने एकस्वर होकर यह वचन दोहराया कि हम—भारत के लोग—राष्ट्र को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सुदृढ़ रखने हेतु सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे।

शपथ में यह भी संकल्प लिया गया कि नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म-उपासना का अधिकार, तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी के साथ उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह भी वचन दिया कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और बंधुता को अक्षुण्ण रखने हेतु वे सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

संविधान की मूल भावना, व्यक्ति की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को जीवित रखने का यह संकल्प आज के समय में केवल आवश्यक ही नहीं, बल्कि अनिवार्य प्रतीत होता है। इसी भावना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी के साथ कथक केन्द्र तथा रेडियो जयघोष के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!