ब्रेकिंग न्यूज़
इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम | इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन | महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति | एक करोड़ के चेक से हथकड़ी-बेड़ियों तक के आरोप, अदालत ने मांगी पुलिस आख्या | जनगणना में संस्कृत की असली तस्वीर सामने लाने की मुहिम | राजधानी लखनऊ रामपुर देवरई में आयुष चिकित्सा को मिला नया संस्थागत आधार | 70 साल बाद भी बीमा बाजार का भरोसा, एलआईसी ने खोला सामाजिक दायित्व का नया अध्याय | 43 कंपनियों के कर्ज में ₹3.53 लाख करोड़ का अंतर | जम्मू में यूपी की 38 सदस्यीय वोवीनाम टीम दिखाएगी दम |
हाइलाइट न्यूज़
आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल का किया गयाभ्रम न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई रक्षा मंत्री ने राजधानी लखनऊ में लगाया चौपाल सुनीं जन समस्याएं ओपी राजभर के माता के निधन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने जतया शोक दीपोत्सव-2024: मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित कर रचा विश्व कीर्तिमान पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल का किया गयाभ्रम न्यू मेडलाईफ हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट मे नवनिर्मित औषधालय एवं स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई रक्षा मंत्री ने राजधानी लखनऊ में लगाया चौपाल सुनीं जन समस्याएं ओपी राजभर के माता के निधन पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने जतया शोक दीपोत्सव-2024: मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित कर रचा विश्व कीर्तिमान पुलिस अधीक्षक ने जिला पुलिस लाइन में सब्सिडियरी कैंटीन का किया शुभारंभ जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन
उत्तर प्रदेश सरकार English

बोले मोहन भागवत रामलला के साथ ही आज भारत का स्व लौटकर आया 

D

Dainik India News

4527 views
बोले मोहन भागवत रामलला के साथ ही आज भारत का स्व लौटकर आया 

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के संघर्ष को नमन कर जनमानस को दिया 'नव प्रण'

सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, त्याग, तप और बलिदान श्रीराम की वह नीतियां हैं, जिनका पालन कर हम भारत को भी विश्व गुरू बनाने का कार्य कर सकेंगेः मोहन भागवत

सरसंघचालक ने जनमानस से किया आग्रह, श्रीमद्भागवत में उल्लिखित धर्म के चार स्तंभों पर आधारित आचरण ही श्रीराम व देश के प्रति होगी सच्ची भक्ति

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या। 500 वर्ष के पराभव काल के कलंक को मिटाकर अयोध्या के भव्य जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम कई मायनों में नए प्रतिमान गढ़ते हुए देश को विश्वगुरू बनाने के नए सोपान की ओर अग्रसर करेगा। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में इसी बात को उल्लेखित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख व सरसंघचालक मोहन राव भागवत ने जनमानस को हर्ष की इस घड़ी में 4 नव प्रण दिलाकर यह आशा जताई कि इनका पालन कर मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के भीतर ही भारत विश्वगुरू बनकर पूरी दुनिया में अपनी आभा बिखेरने लगेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का आनंद शब्दों में वर्णातीत है। आज अयोध्या में रामलला के साथ भारत का स्व लौटकर आया है। संपूर्ण विश्व को त्रासदी से राहत देने वाला एक नया भारत उठ खड़ा होगा इसका यह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम साक्षी बन रहा है। सब में आनंद है, सब में उमंग है। हमने सुना इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने के पूर्व पीएम मोदी ने कठिन व्रत रखा जो कि उनके तपस्वी स्वभाव को दर्शाता है। 

भागवत ने बताया श्रीराम के अयोध्या छोड़ने का कारण

श्रीराम अयोध्या से बाहर क्यों गए इसके पीछे कलह कारण था। श्रीराम वनवास में गए और पूरी दुनिया का कलह मिटाकर लौटे। आज 500 वर्ष बाद श्रीराम फिर लौटे हैं। रामलला के इस युग में फिर लौट के आने का प्रकरण जो भी आज श्रवण कर रहा है उसका कल्याण निश्चित है। उन्होंने कहा, 'दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज काहु नहीं व्यापा...सब नर करहिं परस्पर प्रीति, चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।' कहा कि रामराज्य के सामान्य नागरिकों का जो वर्णन है वह अब हमारे व्यवहार से साकार हो सकता है। संयमित व्यवहार की तपश्चर्या हम सबको करनी होगी। हमें क्लेश-कलह नहीं बल्कि उच्च आचरण से देश की तरक्की में योगदान देना होगा। 

चार चरण का पालन कर समाज दे श्रीराम व देशभक्ति की सच्ची मिसाल

श्रीमद्भागवत में धर्म के जो चार चरण बताए गए हैं उनका हमें पालन कर इस ब्रह्म सत्य को अंगीकार करना होगा। हम सबसे हैं और सब हमारे हैं, इसे मानने से ही हम सत्य का आचरण कर सकेंगे। दूसरा चरण है करुणा का, जिसके जरिए हमें समाज में सभी की सेवा करनी है। शुचिता तीसरा चरण है, जिसके जरिए हमें स्वच्छता को भी बढ़ावा देना है। हम अगर अपने को संयम में रखेंगे तो पृथ्वी सभी मानवों को जीवित रखेगी। लोभ नहीं करना और संयम का पालन करते हुए अनुशासित रहना ही सच्ची राम भक्ति है। इनसे जीवन में पवित्रता आती है। वह बोले, हम साथ चलेंगे-बोलेंगे और मन-वाणी, वचन-क्रम को एकीकृत कर भारत को विश्वगुरू बनाएंगे। हमें इस व्रत को आगे लेकर जाना है। 

शब्दों में बयां नहीं हो सकता श्रीराम की लीलाओं का वर्णनः महंत नृत्यगोपाल दास

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर भगवान का महोत्सव हो रहा है। यह अत्यंत हर्ष और उत्कर्ष का विषय है। अयोध्या में भगवान की लीला ऐसी है जिसका वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता है। उन्होंने जनमानस को श्रीराम की इस पावन जन्मभूमि पर अपनी श्रद्धा-समर्पण का भाव अर्पित करने का आह्वान किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!