ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
कर्नाटक की धरती पर गरजे योगी, आसमां में गूंजा योगी-योगी "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा की जीत पर लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न नोडल अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण,मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश शांति भंग की आशंका में कुल 28 व्यक्ति गिरफ्तार IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका साहू के नामांकन से सपा में खुशी की लहर अमित टण्डन की उपस्थिति मे लखनऊ ने हृदय से अपने प्रिय लाल जी टण्डन को याद कर पुष्पार्चन किया - जे पी सिंह कर्नाटक की धरती पर गरजे योगी, आसमां में गूंजा योगी-योगी "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा की जीत पर लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न नोडल अधिकारी ने पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण,मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश शांति भंग की आशंका में कुल 28 व्यक्ति गिरफ्तार IDFC फर्स्ट बैंक की लापरवाही से ग्राहक परेशान, पते का अपडेट न होने से बढ़ी साइबर फ्रॉड की आशंका साहू के नामांकन से सपा में खुशी की लहर अमित टण्डन की उपस्थिति मे लखनऊ ने हृदय से अपने प्रिय लाल जी टण्डन को याद कर पुष्पार्चन किया - जे पी सिंह
Uncategorized English

जिलाधिकारी ने गोबर से पेंट बनाने वाली परियोजना का किया शुभारंभ

D

Dainik India News

18 views
जिलाधिकारी ने गोबर से पेंट बनाने वाली परियोजना का किया शुभारंभ

परियोजना के प्रारंभ होने से समूह से जुड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन में होगी वृद्धि : जिलाधिकारी

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज,मऊ । विकासखंड दोहरीघाट के ग्राम पंचायत गोठा में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित होने वाली गोबर से पेंट बनाने की परियोजना का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान डीसी एनआरएलएम सरिता गुप्ता ने बताया कि गोबर से पेंट बनाने वाली फैक्ट्री के निर्माण में कुल 26.45 खर्च हुए हैं,जिसमें मशीन हेतु 17.45 लाख, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन हेतु 8 लाख तथा प्रशिक्षण हेतु 1 लाख रुपए खर्च हुए है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में 10 समूह की 100 महिलाओं को जोड़ा जाएगा, जिससे इनको रोजगार भी प्राप्त होगा। फैक्ट्री में बनने वाले इस पेंट का 05 किग्रा,10 किग्रा एवं 20 किग्रा का वर्तमान मूल्य क्रमशः 450, 800 एवं 1500 रुपए के अतिरिक्त जीएसटी 18% है। इस परियोजना के तहत निर्मित होने वाले पेंट वर्तमान में बाजार में उपलब्ध पेंट बर्जर, एशियन आदि से काफी कम मूल्य पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री के संचालन के लिए एकता महिला प्रेरणा लघु उद्योग द्वारा गौ संरक्षण केंद्र गोठा से गाय का गोबर मुफ्त में लिया जाएगा एवं जरूरत पड़ने पर इस गौशाला में पशुओं की संख्या बढ़ाई जाएगी या पास में बने गौ आश्रय केंद्र से भी गोबर का उठान कर पेंट का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित स्वयं सहायता समूह एवं गांव की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गोबर से पेंट बनाने वाली मशीन 8 घंटे में 500 लीटर पेंट बना सकती है। इस प्रकार एक माह में कुल 15 हजार लीटर पेंट बनाया जा सकता है। परियोजना के तहत निर्मित 1 लीटर पेंट पर लागत छोड़कर लगभग 10 से 15 रुपए तक का फायदा समूह को होगा, जिससे 15 हजार लीटर पेंट पर समूह को 1.5 लाख से 2.25 लख रुपए तक मासिक फायदा होगा।अगर परियोजना से 100 महिलाओं को जोड़ा जाए तो प्रति महिला को 1500 से 2250 रुपए का फायदा होगा। उन्होंने बताया कि गोबर से पेंट बनाने वाली मशीन से ही समूह की महिलाओं द्वारा अन्य उत्पादों जैसे डीएपी, नैनो यूरिया, हैंड वॉश, फेस वॉश, वुडेन पेंट,प्राइमर आदि बनाया जाएगा, जिससे महिलाओं की आय में और भी बढ़ोतरी होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एकता महिला प्रेरणा संकुल संघ की देखरेख में एकता महिला प्रेरणा लघु उद्योग द्वारा जनपद के वृहद गौ संरक्षण केंद्र में पेंट निर्माण से समूह की महिलाओं को रोजगार एवं अन्य समूह की महिलाओं को भी कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस परियोजना से महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस दौरान डीसी एनआरएलएम सरिता गुप्ता, जिला मिशन प्रबंधक हिमांशु कुमार सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिला एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!