ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
एक शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद • संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह • सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज • वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा जी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए • प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया, 'आत्मनिर्भर भारत' पर दिया ज़ोर • मऊ में स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जोर, एआरटीओ ने प्रबंधकों के साथ की बैठक • मिश्रा स्टडी प्वाइंट की जानकीपुरम सेक्टर आई स्थित द्वितीय ब्रांच का उद्घाटन समारोह धूमधाम से मनाया गया • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं:पंकज सिंह • एक शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद • संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह • सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी होगी सीज • वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कांत ओझा जी मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद की बार कौंसिल के अध्यक्ष चुने गए • प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया, 'आत्मनिर्भर भारत' पर दिया ज़ोर • मऊ में स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जोर, एआरटीओ ने प्रबंधकों के साथ की बैठक • मिश्रा स्टडी प्वाइंट की जानकीपुरम सेक्टर आई स्थित द्वितीय ब्रांच का उद्घाटन समारोह धूमधाम से मनाया गया • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं:पंकज सिंह •
उत्तर प्रदेश English

जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

D

Dainik India News

• 6123 views
जनपद में किया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन

गोपाल कृष्ण त्रिपाठी/डीडी इंडिया

जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती रेनू यादव ने बताया कि आज ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ के अवसर पर जनपद में वृहद रूप से गतिविधियों का आयोजन किया गया एवं व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया, जिसके क्रम में विकास खण्ड सिकन्दरपुर सरोसी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम स्तर पर गठित बालिका समूहों के साथ केक काटकर ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ मनाया गया, जिसमें चार नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी केयर किट वितरित की गयी, विभिन्न नन्ही कन्याओं का पूजन किया गया, किशोरियों को सेनेट्री पैड का वितरण किया गया एवं विद्यालय की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि श्याम कुमारी सेठ बालिका इण्टर काॅलेज सिविल लाइन उन्नाव एवं माँ गायत्री ज्ञान मन्दिर सिविल लाइन उन्नाव में बालिकाओं से सम्बन्धित समस्याओं व कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन स्टाप सेन्टर द्वारा सर सैय्यद पब्लिक स्कूल पी.डी. नगर उन्नाव एवं तुलसी बाल विद्या मन्दिर तुलसी नगर उन्नाव में छात्राओं को वन स्टाप सेन्टर की कार्यप्रणाली, सेन्टर द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली सहायता एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिछिया में बालिकाओं से सम्बन्धित मुद्दों व विषयों-लिंग आधारित हिंसा, लिंग समानता, बाल विवाह, हेल्पलाइन नम्बर इत्यादि पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही श्याम कुमारी सेठ बालिका इण्टर काॅलेज सिविल लाइन उन्नाव एवं माँ गायत्री ज्ञान मन्दिर सिविल लाइन उन्नाव में बालिकाओं से सम्बन्धित समस्याओं व कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्रीमती रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री संजय कुमार मिश्र बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती प्रीती महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती ज्योति मिश्रा सेन्टर मैनेजर, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव परामर्शदाता, श्री हरिवेन्द्र सिंह, श्रीमती राजकुमारी व सुश्री प्रिया शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती शिल्पा शिरोमणि, श्री वरूण पाठक आउटरीच कार्यकर्ता, श्री मैथ्यू प्रतिनिधि वल्र्ड विजन एवं श्री विक्टर कार्यक्रम समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!