ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
थाना पूरामुफ्ती व एसओजी नगर की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध असलहे व कारतूस बरामद प्रधानमंत्री कल 03 जून को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे "जीवनदाता देवतुल्य हैं चिकित्सक"— राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने चिकित्सा-जगत की विभूतियों का किया भव्य सम्मान सख्ती:नर्सिंग/पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: मुख्यमंत्री संस्कृत के प्रभाव को अपने जीवन में अपनाएं, संस्कृत के परिवर्तनकारी शक्ति को प्रकट होते हुए देखें-जेपी सिंह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित मौनी अमावस्या पर पुण्य का संयोग, श्रद्धालुओं ने किए तर्पण और दान ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज थाना पूरामुफ्ती व एसओजी नगर की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध असलहे व कारतूस बरामद प्रधानमंत्री कल 03 जून को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे "जीवनदाता देवतुल्य हैं चिकित्सक"— राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने चिकित्सा-जगत की विभूतियों का किया भव्य सम्मान सख्ती:नर्सिंग/पैरामेडिकल संस्थानों की गुणवत्ता का प्रमाणन जरूरी: मुख्यमंत्री संस्कृत के प्रभाव को अपने जीवन में अपनाएं, संस्कृत के परिवर्तनकारी शक्ति को प्रकट होते हुए देखें-जेपी सिंह पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित मौनी अमावस्या पर पुण्य का संयोग, श्रद्धालुओं ने किए तर्पण और दान ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज
उत्तर प्रदेश English

जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी

D

Dainik India News

6863 views
जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

कहा- हमारी सरकार ने सभी कार्यालयों में लगवाए बाबा साहेब के चित्र

केंद्र सरकार ने डॉ. आंबेडकर के पंच तीर्थों को किया विकसित

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 6 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंचित व दबे कुचले व्यक्ति बाबा साहेब के कारण नई प्रेरणा व प्रकाश प्राप्त करते हैं। जब भी दुनिया में स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता की बात होती है तो बाबा साहेब का नाम गौरव व गरिमा के साथ लिया जाता है। दबे-कुचले और वंचित लोगों की न्याय की लड़ाई में वे प्रेरणा का कार्य करते हैं। तमाम बंधनों के बावजूद देश-दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा व डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने के बाद भी उन्होंने जीवन को दबे-कुचलों व वंचित तबके के उत्थान के लिए समर्पित किया। वे स्वतंत्र भारत के न्याय मंत्री बने और देश को नई दिशा दी। 1940-50 में उनके द्वारा दिखाए गए राह आज भी प्रासंगिक बने हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि यह गौरव की बात है कि बाबा साहेब का जन्म भारत में हुआ। समाज व राष्ट्र के प्रति उनकी कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए देश में कई कार्यक्रम चल रहे हैं। पीएम मोदी ने डॉ. आंबेडकर के पंच तीर्थों को विकसित कराया। डॉ. आंबेडकर का जन्म स्थल महू (मध्य प्रदेश), दिल्ली में जहां उन्होंने सार्वजनिक जीवन को बढ़ाया, वहां स्मारक तैयार हो गया। लंदन के जिस भवन में रहकर उन्होंने उच्च शिक्षा अर्जित की, उसे भारत सरकार ने वंचित-दलित तबके के बच्चों के लिए छात्रावास व स्मारक के रूप में बदलने का कार्य किया। इसके लिए विशेष छात्रवृत्ति जारी की। नागपुर की जिस धऱती पर बाबा साहेब ने दीक्षा ली थी और अंतिम यात्रा मुंबई में जहां हुई, वहां भी भव्य स्मारक का कार्य हुआ।

सरकारों की संवेदना डॉ. आंबेडकर की देन है
सीएम ने कहा कि बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाया गया। 45 लाख गरीबों को पीएम व मुख्यमंत्री आवास, स्वच्छ भारत योजना के तहत 2.61 करोड़ गरीबों को शौचालय, 1.63 करोड़ परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, कोरोना काल में 15 करोड़ लोगों को यूपी व 80 करोड़ गरीबों को देश में फ्री राशन दिया। यह संवेदना डॉ. आंबेडकर की देन है, लोकप्रिय सरकार को संवेदनशील होना होगा। कोरोना में जब पूरी दुनिया ध्वस्त थी, तब यह कार्य हो रहा था।

डॉ आंबेडकर का भव्य सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण करने जा रही यूपी सरकार


सीएम ने कहा कि यूपी सरकार डॉ. आंबेडकर के भव्य सांस्कृतिक केंद्र व स्मारक का निर्माण करने जा रही है। जिसके माध्यम से वर्तमान व जिसे भावी पीढ़ी के सामने उनकी प्रेरणा को प्रस्तुत करने में हमें मदद मिलेगी। हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों डॉ. आंबेडकर के चित्र को लगवाया। थाऊ, मुसहर, कोल, वनटांगिया समेत कई वंचित तबके के लिए शासन की योजनाएं दूर की कौड़ी थीं पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार उन तक सभी योजनाओं को पहुंचा रही है। राज्य सरकार हर दबे-कुचले व शोषण का शिकार रहे तबके के साथ है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!