ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
Uttar Pradesh Legislative Assembly Speaker emphasizes the need for nature conservation during National Climate Conference • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे, रविवार को करेंगे वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण • संत मोरारी बापू के राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री जाने क्या कहा • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग • सीएम योगी की पहल का दिखने लगा असर, पूरा यूपी खाएगा पराग आइसक्रीम • नेशनल फेडरेशनआफ इन्शयोरेंस फील्ड वर्क्स ऑफ इंडिया का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना • दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें-हरिंद्र कुमार सिंह • Uttar Pradesh Legislative Assembly Speaker emphasizes the need for nature conservation during National Climate Conference • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे, रविवार को करेंगे वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण • संत मोरारी बापू के राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री जाने क्या कहा • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग • सीएम योगी की पहल का दिखने लगा असर, पूरा यूपी खाएगा पराग आइसक्रीम • नेशनल फेडरेशनआफ इन्शयोरेंस फील्ड वर्क्स ऑफ इंडिया का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-नेहा खन्ना • दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें-हरिंद्र कुमार सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

आजमगढ़ में बोले अमित शाह- 2024 में यूपी के लोग एक बार फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएंगे

D

Dainik India News

• 7059 views
आजमगढ़ में बोले अमित शाह- 2024 में यूपी के लोग एक बार फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएंगे

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज :केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आजमगढ़ में 4583 करोड़ रुपये की 117 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लगभग 4257 करोड़ रुपये की लागत से 1358 पाइप पेयजल परियोजना तथा लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास किया।

शाह ने कहा कि पहले आजमगढ़ को आतंक के केन्द्र के रूप में माना जाता था। आज उसी आजमगढ़ की धरोहर हरिहरपुर घराने को पुनः सम्मान देने के लिए संगीत महाविद्यालय की नींव रखने का कार्य हुआ है। आजमगढ़ की धरती हरिहरपुर घराने तथा पं0 छन्नू लाल मिश्र जैसे गायिकी के विद्वानों से जानी जाती थी। पूर्ववर्ती सरकारों ने आजमगढ़ की छवि को धूमिल करने का कार्य किया था। आज उसी आजमगढ़ में शास्त्रीय संगीत को समर्पित संगीत महाविद्यालय स्थापित होने जा रहा है।


हरिहरपुर घराना, जिसके नाम में ही हरि और हर दोनों है, वह हमेशा सम्पूर्ण होता है। आजमगढ़ गायिकी व कला की दृष्टि से तीनों विधाओं-गायन, वादन एवं नृत्य का केन्द्र हुआ करता था। हरिहरपुर संगीत घराने के पद्मविभूषण पं0 छन्नू लाल मिश्र, पं0 अम्बिका मिश्र, डॉ0 मनोज कुमार मिश्र जैसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को प्रसन्नता हो रही होगी कि जनपद आजमगढ़ का संगीत महाविद्यालय प्रारम्भ हो रहा है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी ने कहा कि संगीत को सम्भालना, संस्कृति को प्राणवायु देने जैसा होता है। संगीत को आगे बढ़ाने, गायन, वादन एवं नृत्य इन तीनों कलाओं को महाविद्यालय में आश्रय मिलेगा, उनका प्रचार होगा। साथ ही, जनपद में संगीत के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाओं को अपना कैरियर बनाने का अवसर मिलेगा। देश की कला व संगीत को संरक्षित कर ही भावी पीढ़ी के लिए संस्कृति को सुरक्षित किया जा सकता है। आजमगढ़ में स्थापित होने वाला संगीत महाविद्यालय हरिहरपुर के समृद्ध संगीत घराने को संजीवनी देने का कार्य करेगा। यह संगीत महाविद्यालय आने वाले दिनों में न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे भारत का गौरव समग्र विश्व में बढ़ाएगा।

उँन्होने ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश को बिजली से युक्त कर विकास के नए युग की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री जी देश के हर घर में शुद्ध पीने का पानी नल से पहुँचा रहे हैं। आज आजमगढ़ में 4257 करोड़ रुपये की नल से जल की 1358 योजनाओं की शुरुआत हुई है। आज यहां हमने हर घर जल की योजना की नींव डाली है।

11 करोड़ 66 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने का कार्य हुआ सम्पन्न- शाह

प्रधानमंत्री ने पूरे देश के 60 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाया है और आज देश में हर एक सेकेण्ड में एक घर में नल से जल पहुंचता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 11 करोड़ 66 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने का कार्य सम्पन्न हो चुका है। उत्तर प्रदेश में फ्लोराइड से प्रभावित बस्तियों में भी नल के जरिये पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने की शुरुआत आज से हो रही है। आज यहां लगभग 4500 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न अन्य योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन भी हुआ है।
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश विकास की पहचान बना है। यहां सड़कों और नहरों का जाल बिछ गया है। हर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 6000 रुपये मिल रहे हैं। 01 करोड़ 76 लाख घरों में गैस सिलेण्डर पहुंचा है। हर घर में शौचालय उपलब्ध कराया गया है। आज एक भी गांव है ऐसा नहीं बचा है, जहां बिजली पहुंचनी बाकी हो। उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में आगे ले जाने के लिए डबल इंजन की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

उँन्होने कहा कि आजमगढ़ को हमेशा खराब कानून-व्यवस्था की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज इस जनपद को विकास का गढ़ बनाने का कार्य योगी सरकार ने किया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा और आजमगढ़ में नए अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बन रहे हैं। साथ ही, लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर सहित पांच अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला भारत का एकमात्र राज्य उत्तर प्रदेश बना है। प्रधानमंत्री जी की पी0एम0 गतिशक्ति योजना को भी उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन पर उतारा है। पूरे उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त प्रदेश बनाने का कार्य भी योगी सरकार ने किया है।

भारत ने दुनिया के सामने विकास, सुरक्षा व समृद्धि का नया मानक तय किया : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत हुआ है। भारत ने दुनिया के सामने विकास, सुरक्षा व समृद्धि का नया मानक तय किया है। प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज विकास और समृद्धि का नया प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। उसी का परिणाम है कि वर्ष 2017 से पूर्व जनपद आजमगढ़ में जहां पहचान का संकट था, आज वहीं आजमगढ़ को प्रधानमंत्री जी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ लखनऊ से जोड़ने का कार्य किया है। वर्ष 2017 से पूर्व आजमगढ़ से लखनऊ पहुंचने में 06 से 07 घण्टे लगते थे। आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आजमगढ़ से लखनऊ की दूरी 02 से ढाई घण्टे में तय की जा सकती है।

सीएम ने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने पिछले भ्रमण के दौरान जनपद आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। शीघ्र ही, इस विश्वविद्यालय के भव्य भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। जनपद आजमगढ़ का हरिहरपुर घराना, एक ऐसा घराना है, जिसमें गायन, वादन एवं नृत्य तीनों विधाओं को अपने-अपने समय के मूर्धन्य विश्वविख्यात कलाकारों ने दुनिया के मंच पर सम्मान दिलाने का कार्य किया था। आज आजमगढ़ की विरासत को सम्मान दिलाने के लिए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री स्वयं यहां पधारे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से भारत विकास की नई बुलन्दियों को छू रहा है। पहले कोई सोच नहीं सकता था कि कश्मीर से धारा-370 समाप्त होगी और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बनेगा। जिस प्रकार हम भारत के किसी भी कोने में आ-जा सकते हैं, वैसे ही आज हम सभी कश्मीर में आ-जा सकते हैं। आज यह सपना नहीं हकीकत बन चुका है। आज जम्मू-कश्मीर के साथ ही, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, असम, नागालैण्ड, मेघालय की वर्तमान सरकारों ने साबित किया है कि वहां तक विकास पहुंचा है। इन राज्यों में अलगाववाद समाप्त हुआ है। उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार किया गया है। देश आज एक संकल्प के साथ आगे बढ़कर भारत माता के महान सपूतों का अभिनन्दन कर रहा है।
ज्ञातव्य है कि जनपद आजमगढ़ में लगभग 152 करोड़ रुपये कुल लागत की लोकार्पित विभिन्न विकास परियोजनाओं में हरिऔध कला केन्द्र, शाहगढ़-मुबाकरपुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, तहसील मार्टीनगंज का अनावासीय भवन, पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता हेतु बैरक, कुशलगांव एवं लाटघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज देवगांव में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेण्ट तथा इनोवेशन सेण्टर एवं केयर लैब, राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, चण्डेश्वर में पार्किंग, औषधि भण्डार, म्युजियम हॉल एवं बाउण्ड्रीवॉल सहित कुल 61 परियोजनाओं का लोकार्पण सम्मिलित है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!