ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी • सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक • सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग • मुंबई में मुख्यमंत्री योगी को मिला लगभग ₹5 लाख करोड़ का निवेश • नींद, दर्द, नपुंसकता और प्रोस्टेट—एक ही जड़ की बीमारी और उसका मौन समाधान • Medison Hospital's Grand Health Fair: A Significant Initiative for Women's Health • जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टैबलेट्स/स्मार्ट फोन्स वितरण योजना का शुभारम्भ किया • जब भी समानता और न्याय की बात होती है, बाबा साहेब का नाम गौरव से लिया जाता हैः सीएम योगी • सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक • सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग • मुंबई में मुख्यमंत्री योगी को मिला लगभग ₹5 लाख करोड़ का निवेश • नींद, दर्द, नपुंसकता और प्रोस्टेट—एक ही जड़ की बीमारी और उसका मौन समाधान • Medison Hospital's Grand Health Fair: A Significant Initiative for Women's Health • जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में टैबलेट्स/स्मार्ट फोन्स वितरण योजना का शुभारम्भ किया •
उत्तर प्रदेश English

आजादी के अमृत महोत्सव पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन : मेडिसन हॉस्पिटल

B

Bhargav Bhargav

• 7155 views
आजादी के अमृत महोत्सव पर दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन : मेडिसन हॉस्पिटल

"स्वास्थ्य आपका साथ हमारा" के तर्ज पर इस मेले में कई प्रकार के रोगों की जांच की गई

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजधानी में मेडिसन हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर सना इकबाल एवम विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा १२ से १३ अगस्त के बीच निशुल्क स्वास्थ्य-चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें "स्वास्थ्य आपका साथ हमारा" के तर्ज पर इस मेले में कई प्रकार के रोगों की जांच हेतु समुचित व्यवस्था की गई। मेडिसन हॉस्पिटल द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हैश टैग (#HarGharTiranga) को ट्रेंड/प्रमोट भी किया गया।

इस शिविर में राजधानी सहित आस-पास के जिलों से आए लोगों ने इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया। इस मेले में आम लोगों कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की गई। जैसे रक्तदान, दंत चिकित्सा, आंखो की देखभाल, मातृ एवं शिशु देखभाल, वृद्धजन देखभाल, कानों की देखभाल, गैर संचारी रोग, सामन्य स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, मुफ्त दवाएं इत्यादि।

स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों से लोगों को कराया गया अवगत :
संचालिका डॉ. सना इकबाल ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी भी दी गई। मेले में आए हुए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई।

इस स्वास्थ्य मेला में आम लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवा प्रदान करना, टेलीमेडिसिन आदि के माध्यम से समस्या निवारण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि मेले में परिवार नियोजन पोषण, एड्स, कैंसर, तंबाकू उपयोग के दुष्परिणाम आदि विषयों पर परामर्श प्रदान किया गया। वही इस मेले में शिशु गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीका सहित कई प्रकार के टीकाकरण की सुविधाएं भी दी गई।

इस दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में दूर दराज व राजधानी के आस-पास के जिलों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिनकी संख्या लगभग १०० के आसपास रही थी। दो दिवसीय स्वास्थ्य मेले में ज्यादातर लोगों में गर्भवती महिलाओं द्वारा अपनी जांच करवाई गई। मेडिसन हॉस्पिटल के राष्ट्रहित में भागीदारी के कारण आम लोगों में भरपूर उत्साह दिखा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!