ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ की अनुकरणीय पहल -जे पी सिंह • <em>वाहन खरीदारी के लिए सुनहरा मौका</em> • संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गोष्ठी जोधपुर मे प्रारम्भ - जे पी सिंह • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण • वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार&nbsp; • भारतीय परंपरा ही वैश्विक संकटों का समाधान: गृहमंत्री • अवध बार एसोसिएशन चुनाव: एस. चंद्रा अध्यक्ष, ललित तिवारी महासचिव पद पर विजयी • “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ की अनुकरणीय पहल -जे पी सिंह • <em>वाहन खरीदारी के लिए सुनहरा मौका</em> • संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गोष्ठी जोधपुर मे प्रारम्भ - जे पी सिंह • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण • वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को सीएम योगी ने बताया अभिनंदनीय, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार&nbsp; • भारतीय परंपरा ही वैश्विक संकटों का समाधान: गृहमंत्री • अवध बार एसोसिएशन चुनाव: एस. चंद्रा अध्यक्ष, ललित तिवारी महासचिव पद पर विजयी • “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” •
ताज़ा खबर English

विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- गुंडे माफियाओं की “ लुप लुप” होई रही

D

Dainik India News

• 6116 views
विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- गुंडे माफियाओं की “ लुप लुप” होई रही

पीएम के नेतृत्व में देश की साख बढ़ी : बृजेश पाठक

दैनिक इंडिया न्यूज, बाराबंकी/लखनऊ ।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि देश आज विकसित होने की ओर अग्रसर है। ये गरीबों के द्वारा चुनी सरकार है। सरकार सैंकड़ों योजनाएं चला रही है। मौजूदा समय में भ्रष्टाचारियों व गुंडों की दुकानें बंद हो गई हैं। पब्लिक सब जानती है। इस चुनाव में जनता इनका शटर गिरा देगी फिर इनको पनपने का मौका नहीं देना चाहती है। अवधी में भाषण देते हुए जब उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को इतना मजबूत कर दिया है कि गुंडा बदमाशन कै लुप लुप होई रहा है । इतना सुनते ही तो लोगों ने जमकर ताली बजाई।

उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में भाजपा की सोशल मीडिया लोकसभा वॉलेंटियर्स सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अवधी भाषा में बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कांग्रेस व सपा को निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस सरकार में कामनवेल्थ खेल में 50 रुपये वाली मच्छर भगाने की टिकिया 1000 में खरीदी गई। मंत्री जेल गए। इसके बाद कोयला घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कांग्रेस के मंत्री जेल गए। सेना के सामानों की खरीद में लूट हुई। कहा कि सपा सरकार में गुंडा राज था। बाराबंकी में प्लाट पर सपा के नेता अवैध कब्जा कर लेते थे। जीप में कई बंदूकधारी बैठकर जनता को धमकाते थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। सभी राष्ट्रों का दौरा किया। देश की गरीब जनता के लिए योजनाएं चलाईं। आज हम छाती ठोंक के कह सकते हैं कि हर गरीब को पक्का मकान मिला है। अब माताओं बहनों को शौच जाने के लिए शाम होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। घरों में शौचालय बने हैं। बहन बेटियां सम्मानपूवर्क जीवन जी रही है।

उन्होंने कहा कि अब हर घर में नल से पानी की व्यवस्था हो रही है। किडनी लीवर में दिक्कत आने पर जेवर, घर व खेती नहीं बेचनी पड़ती क्योंकि नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की व्यवस्था कर दी है। बीमारी डरा नहीं पाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अब जरनेटर इन्वर्टर नहीं चलाना पड़ता क्योंकि बिजली जाती ही नहीं है। पहले केवल इटावा व मैनपुरी में बिजली देकर बाकी जिलों को ठेंगा दिखाया जाता था। बेसिक के स्कूल मांटेसरी से टक्कर ले रहे हैं। अपराधी पूछ दबाकर भाग गए है।

इस मौके पर खाद्य तथा रसद एवं रसद नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय, लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, शशांक कुसमेश, विनोद मिश्रा आदि समेत नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!