ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • तकनीकी का प्रयोग व प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता : सीएम योगी • पराली प्रबंधन को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक संम्पन्न • वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज • एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न • राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • सबके जीवन में खुशहाली को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री • नव सम्वत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • तकनीकी का प्रयोग व प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता : सीएम योगी • पराली प्रबंधन को लेकर कंबाइन हार्वेस्टर मालिकों के साथ मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा बैठक संम्पन्न • वर्ष 2023 के शुभारम्भ पर आप को सपरिवार हार्दिक बधाई-दैनिक इंडिया न्यूज • एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न • राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद,भूमि संबंधित प्रकरणों तथा आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • सबके जीवन में खुशहाली को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री •
Uncategorized English

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

D

Dainik India News

• 8713 views
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का बैनामा करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक इंडिया न्यूज़ वाराणसी

वाराणसी थाना बड़ागाँव पर वादी सत्यम सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम-रतनपुर दोयम, परगना कोलअसला, तहसील पिण्डरा, हाल पता 82 डायमंड हार्वर रोड, बहला, कोलकाता, द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि कुछ व्यक्तियों ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी पैतृक भूमि का अवैध रूप से बनामा करवा लिया।उक्त शिकायत पर थाना बड़ागाँव में मु0अ0सं0 449/2024 अंतर्गत धारा 419/420/467/468/471/120बी भा.दं.वि. के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मनोहर धुन्डीराम ढेबे पुत्र स्व. धुन्डीराम ढेबे निवासी तुलसीगांव, जिला सतारा, महाराष्ट्र, हालपता अल्बर्ट कम्पाउंड, गोरेगांव, मुंबई ने वास्तविक सत्यम सिंह के नाम पर फर्जी पहचान पत्र बनवाकर भूमि की रजिस्ट्री करा दी।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 15.02.2025 को फर्जी सत्यम सिंह उर्फ मनोहर धुन्डीराम ढेबे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि ग्राम रतनपुर निवासी विनोद सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र प्रदीप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उसे मुंबई से बुलाकर वास्तविक सत्यम सिंह की पहचान का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज बनवाए। ज्ञात हो कि वास्तविक सत्यम सिंह पिछले 20 वर्षों से कोलकाता में रह रहे हैं और गाँव नहीं आते थे। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त विनोद सिंह उर्फ मोनू सिंह कि थाना बड़ागाँव पुलिस तलाश कर रही थी कि दिनांक 18.07.2025 को मुखविर की सूचना पर अभियुक्त विनोद सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र प्रदीप सिह उर्फ पप्पू सिंह निवासी ग्राम रतनपुर थाना बडागाँव वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष को ग्राम रतनपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त विनोद सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र प्रदीप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी से कूटरचना एवं जमीन हड़पने के मामले में पूछताछ की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सत्यम सिंह उनके चाचा के पुत्र हैं, जो चाचा-चाची की मृत्यु के पश्चात लगभग पाँच वर्ष की उम्र से ही अपने बहन और जीजा के साथ कोलकाता में रह रहे हैं तथा बीते 20 वर्षों में कभी गाँव नहीं लौटे।
अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने मित्र प्रमोद कुमार गौड़ उर्फ पप्पू गौड़ (ग्राम प्रधान रतनपुर के पुत्र) के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। चूँकि मनोहर धुन्डीराम ढेबे पुत्र स्व. धुन्डीराम ढेबे, निवासी तुलसीगांव, जिला सतारा, महाराष्ट्र (हालपता: अल्बर्ट कम्पाउंड, शंकर नगर, गोरेगांव, मुंबई) अक्सर प्रमोद के घर आता-जाता था, उन्होंने उसे वास्तविक सत्यम सिंह के स्थान पर पेश करने की योजना बनाई।
अभियुक्तगण ने मनोहर धुन्डीराम ढेबे को फर्जी सत्यम सिंह के रूप में प्रस्तुत करते हुए उसके नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाता खुलवाया तथा वास्तविक सत्यम सिंह की सम्पूर्ण भूमि को तीन व्यक्तियों को विक्रय कर दिया।
जैसे ही वास्तविक सत्यम सिंह को इस षड्यंत्र की जानकारी हुई, उन्होंने थाना बड़ागाँव पर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके क्रम में मनोहर धुन्डीराम ढेबे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा कर दिया। तब से वह फरार चल रहा था और पुलिस से बचने हेतु इधर-उधर छिप रहा था। भादवि थाना बड़ागाँव वाराणसी
थाना बड़ नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!