ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • संस्कृतभारती अवधप्रांत संपर्क सप्ताह में उत्तर भारत के विश्व ख्याति प्राप्त श्वास तंत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह से स्नेहिल भेंट • "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम • भारतीय बैंकिंग क्रांति: RBI का 'टाइम बम' – अब चेक क्लीयरेंस 48 घंटे नहीं, सिर्फ कुछ घंटों में! • मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया • लखनऊ में बजट चौपाल : विकसित भारत के संकल्प का घोष • मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका • उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त • एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • संस्कृतभारती अवधप्रांत संपर्क सप्ताह में उत्तर भारत के विश्व ख्याति प्राप्त श्वास तंत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह से स्नेहिल भेंट • "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम • भारतीय बैंकिंग क्रांति: RBI का 'टाइम बम' – अब चेक क्लीयरेंस 48 घंटे नहीं, सिर्फ कुछ घंटों में! • मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया • लखनऊ में बजट चौपाल : विकसित भारत के संकल्प का घोष • मेरठ में इंसानियत शर्मसार, पिता ने ढाई साल की बेटी को गंगनहर में फेंका • उत्तर प्रदेश में नाइट कोरोना कर्फ्यू भी समाप्त •
Uncategorized English

“एक देश में दो प्रधान नहीं, मोदी ने पूरा किया मुखर्जी का सपना – योगी”

D

Dainik India News

• 6822 views
“एक देश में दो प्रधान नहीं, मोदी ने पूरा किया मुखर्जी का सपना – योगी”
https://youtube.com/watch?v=_1KT-EfJLoU&feature=shared

125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण, कहा – मोदी जी ने धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों को किया साकार

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। मात्र 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। उन्होंने स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में उद्योग और खाद्य मंत्री रहते हुए खाद्य आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। लेकिन जब तत्कालीन सरकार ने तुष्टीकरण की नीति अपनाई, तो उन्होंने त्यागपत्र देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की और उसके प्रथम अध्यक्ष बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 जोड़कर देश की संप्रभुता और सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ। डॉ. मुखर्जी ने उसी समय हुंकार भरी – “एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे।” उन्होंने परमिट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई और राष्ट्र की एकता के लिए अपना बलिदान दे दिया।

योगी आदित्यनाथ ने गर्व के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया। उनके नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल की गई और आज जम्मू कश्मीर विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ चुका है। यह डॉ. मुखर्जी के संकल्पों की ऐतिहासिक विजय है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग, तपस्या और बलिदान को सदैव स्मरण करता रहेगा। वे हर राष्ट्रवादी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की एकता और अखंडता की लौ को अमर कर दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!