ब्रेकिंग न्यूज़
हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा—यह अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति | देवोत्थानी एकादशी : आस्था, आत्मजागरण और सामाजिक चेतना का महापर्व-डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी | राष्ट्रपति के सम्मान से बढ़ा लखनऊ का गौरव—जितेन्द्र प्रताप सिंह | दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दीक्षांत समारोहों में होंगे शामिल | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, लक्ष्य पूरा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी | अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के सान्निध्य में गूंजे मंगलगीत, महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा—यह अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति | देवोत्थानी एकादशी : आस्था, आत्मजागरण और सामाजिक चेतना का महापर्व-डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी | राष्ट्रपति के सम्मान से बढ़ा लखनऊ का गौरव—जितेन्द्र प्रताप सिंह | दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दीक्षांत समारोहों में होंगे शामिल | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, लक्ष्य पूरा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी | अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के सान्निध्य में गूंजे मंगलगीत, महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन |
हाइलाइट न्यूज़
उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं तथा कानून व्यवस्था और जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न • विधानभवन और पुरानी सरकारी इमारतों की बदलेगी सूरत • गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार • Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business • शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे • उत्तर प्रदेश का ओडीओपी और स्टार्टअप मॉडल बना नई अर्थव्यवस्था की धड़कन • संस्कृत छात्रवृत्ति दरों में संशोधन: मंत्रिपरिषद ने नई दरों को दी मंजूरी • राजधानी लखनऊ में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, और के.कामराज की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि जे पी सिंह का भव्य स्वागत • उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं तथा कानून व्यवस्था और जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न • विधानभवन और पुरानी सरकारी इमारतों की बदलेगी सूरत • गुमशुदगी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार • Senior Business Coach Sumit Bahadur's Mantras for Success in Amway Business • शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये लूटे • उत्तर प्रदेश का ओडीओपी और स्टार्टअप मॉडल बना नई अर्थव्यवस्था की धड़कन • संस्कृत छात्रवृत्ति दरों में संशोधन: मंत्रिपरिषद ने नई दरों को दी मंजूरी • राजधानी लखनऊ में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, और के.कामराज की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि जे पी सिंह का भव्य स्वागत •
राष्ट्रीय ब्रेकिंग हिन्दी

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दीक्षांत समारोहों में होंगे शामिल

D

Dainik India News

• 4761 views
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दीक्षांत समारोहों में होंगे शामिल

21 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल दीक्षांत एवं राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह में करेंगे सहभागिता, 22 नवंबर को बीबीडी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल; देहरादून और हरिद्वार के कार्यक्रमों के बाद पुनः लखनऊ लौटेंगे

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 21 और 22 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान वह राजधानी के विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। उनके दौरे का प्रमुख आकर्षण इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाला पांचवां स्किल दीक्षांत समारोह एवं राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह तथा बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होगा। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने रक्षामंत्री के प्रस्तावित दौरे का कार्यक्रम साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 नवंबर, शनिवार को अपराह्न 3:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा 4:10 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। कुछ समय आवास पर रुकने के बाद शाम 4:55 बजे प्रस्थान कर 5:10 बजे गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक आयोजित पांचवें स्किल दीक्षांत समारोह एवं राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मान समारोह में रक्षामंत्री शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 6:55 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 7:05 बजे अपने आवास पांच कालिदास मार्ग पहुंचेंगे। इस दिन उनका रात्रि विश्राम लखनऊ में ही निर्धारित है।

दौरे के दूसरे दिन 22 नवंबर, रविवार को रक्षामंत्री का कार्यक्रम शैक्षणिक गतिविधियों के साथ आगे बढ़ेगा। वह प्रातः 11:15 बजे अपने आवास से प्रस्थान कर 11:30 बजे बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे।

दीक्षांत समारोह के उपरांत दोपहर 12:45 बजे विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 1:00 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अपराह्न 1:45 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 2:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

देहरादून एवं हरिद्वार में निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद रक्षामंत्री पुनः लखनऊ लौटेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह शाम 6:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 7:00 बजे वहां से एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम 7:30 बजे प्रस्थान कर 7:40 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!