ब्रेकिंग न्यूज़
सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
जितेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शिव शान्ति संत असूदाराम आश्रम मे माथा टेक प्रणाम किया • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास • गौशाला में मिली गन्दगी , दुर्व्यवस्था ,ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित • ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता • सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार • बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ ही बढ़ रही ढाब वासियों की दुश्वारियां • नारी ही सृष्टि की आदिशक्ति : महिला सम्मान से ही समृद्ध होता है समाज — जितेन्द्र प्रताप सिंह • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • जितेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शिव शान्ति संत असूदाराम आश्रम मे माथा टेक प्रणाम किया • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास • गौशाला में मिली गन्दगी , दुर्व्यवस्था ,ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित • ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता • सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार • बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ ही बढ़ रही ढाब वासियों की दुश्वारियां • नारी ही सृष्टि की आदिशक्ति : महिला सम्मान से ही समृद्ध होता है समाज — जितेन्द्र प्रताप सिंह • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज •
Uncategorized English

विधानभवन और पुरानी सरकारी इमारतों की बदलेगी सूरत

D

Dainik India News

• 7449 views
विधानभवन और पुरानी सरकारी इमारतों की बदलेगी सूरत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य संपत्ति विभाग के आला अधिकारियों के साथ की बैठक

योगी सरकार ने विधानभवन एवं सचिवालय परिसर के पुनर्विकास के लिए बजट में 50 करोड़ रुपए का किया प्रावधान

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विधान भवन, सचिवालय परिसर समेत कई अन्य सरकारी इमारतों को जल्दी नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य संपत्ति विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए हैं। विधानभवन एवं सचिवालय परिसर के पुनर्विकास के लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपए की धनराशि का ऐलान किया गया है।

नियोजन विभाग तय करेगा कंसल्टेंट


सीएम योगी के समक्ष बैठक में राज्य संपत्ति विभाग ने बताया कि प्रथम चरण के कार्य के लिए स्थल के चयन की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। अब आगे की कार्यवाही आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के द्वारा की जाएगी। वहीं कंसल्टेंट का चयन नियोजन विभाग करेगा। यह कार्यवाही आगामी तीन माह में पूरी कर ली जाएगी। सीएम ने भी निर्माण से पहले आवश्यक कार्यवाही के लिए राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

कई सरकारी भवनों को मिलेगा नया रूप


विधान भवन व सचिवालय परिसर के अलावा राजधानी लखनऊ में कई पुरानी सरकारी बिल्डिंग को नया रूप दिया जाना है। इसके लिए भी कार्ययोजना और बजट पर चर्चा की गई है। राज्य सम्पत्ति विभाग ने लखनऊ स्थित पुरानी ड्राइवर कालोनी, डालीबाग में श्रेणी-2 के नए आवासों और महानगर सचिवालय कालोनी में श्रेणी-2 एवं श्रेणी-3 के नए आवासों के निर्माण के लिए भी स्थलों के चयन की कार्यवाही पूर्ण कर ली है। यही नहीं, दोनों स्थलों पर पुराने जीर्णशीर्ण आवासों की ध्वस्तीतरण की कार्यवाही की प्रक्रिया भी जारी है। वहीं कार्यदायी संस्था को भी नामित कर लिया गया है और डीपीआर ड्राइंग सहित आगणन बनाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!