ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • मनरेगा कार्यों, पंचायती राज विभाग के कार्यों, गौ संरक्षण केंद्र तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की जिलाधिकारी नें की समीक्षा • आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक • जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र • सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी  • जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र • SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies • पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली • जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • मनरेगा कार्यों, पंचायती राज विभाग के कार्यों, गौ संरक्षण केंद्र तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की जिलाधिकारी नें की समीक्षा • आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक • जनपद की 48 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र • सशक्त एवं स्वर्णिम भविष्य का शाश्वत प्रतीक बनेगा नया संसद भवन: सीएम योगी  • जीवन के किसी भी क्षेत्र में थोड़ी मेहनत और कम समय में सफलता पाने के लिए याद रखें ये तीन सूत्र • SMS College Lucknow excels in providing quality education in business management studies • पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली •
उत्तर प्रदेश सरकार English

आईजी अखिलेश कुमार ने मधुबन थाना का किया निरिक्षण

D

Dainik India News

• 8061 views
आईजी अखिलेश कुमार ने मधुबन थाना का किया निरिक्षण

चौकीदारों को किया सम्मानित, कमियों पर फटकार तो वहीं बेहतर कार्यों के लिए पीठ भी थपथपाई

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ।  मंगलवार को आईजी अखिलेश कुमार ने मधुबन थाने का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान खामियां मिलने पर जहां एक तरफ पुलिस कर्मियों को चेताया तो वहीं दूसरी तरफ बेहतर  कार्य पर उन्हें शाबासी भी दी। आईजी के निरिक्षण के दौरान मधुबन थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। साथ ही पुलिस का हर एक जवान एलर्ट मोड में नजर आया। आईजी अखिलेश कुमार नें यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों की सबसे पहले सलामी ली उसके बाद शस्त्रगार , क्वार्टर गार्द, आरक्षी बैरक, मालखाना, रजिस्टर, वाहनों, साफ - सफाई मेस आदि का निरिक्षण किया । साथ ही थाने पर तैनात चौकीदार प्रहरियो को शाल और टार्च भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उन्हें गांव क्षेत्र की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिये ।

लंबित पड़े मुकदमों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये आदेश

थाने के विभिन्न रजिस्टरों का मुआयना करते हुए लंबित पड़े मुकदमों के बारे में पूछताछ करते हुए इन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये । थाना परिसर में साफ - सफाई से लेकर पत्रावलियों के रखरखाव आदि की व्यवस्था को बारीकी से परखा । आईजी ने पुलिस कर्मियों से असलहों के चलाने व रख रखाव के बारे में भी जानकारी ली।

आईजी ने क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना

आईजी अखिलेश कुमार ने अपने निरिक्षण के दौरान यहां उपस्थित क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना । इस दौरान कस्बा से लेकर गांव तक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने पर फोकस करते हुए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने पर बल दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, एएसपी महेश सिंह , क्षेत्राधिकारी अभय सिंह, थाना प्रभारी मधुबन रविन्द्रनथ राय, क्राइम इंस्पेक्टर विजयप्रताप सिंह , चौकी इंचार्ज दुबारी सुशील दूबे एसएस आई अशोक तिवारी, विरेन्द्र श्रीवास्तव, लालमणि सरोज आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!