ब्रेकिंग न्यूज़
सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा |
हाइलाइट न्यूज़
जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। • देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • एसडीएम ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया • धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर से राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट • मोहम्दाबाद गोहना तहसील में डीएम की दो टूक: हर फरियादी को मिलेगा न्याय, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में बसाई जा रही टेंट सिटी • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी • जर्जर हुआ खंभा मौत को दे रहा था दावत। • देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी बधाई • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • एसडीएम ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया • धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर से राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट • मोहम्दाबाद गोहना तहसील में डीएम की दो टूक: हर फरियादी को मिलेगा न्याय, लापरवाही बर्दाश्त नहीं • 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या में बसाई जा रही टेंट सिटी • छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग English

विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण

अध्यक्ष आरती मल्ल के प्रयासों को मिली सार्थक परिणति, ऊर्जा मंत्री ने की मुक्तकंठ से प्रशंसा

D

Dainik India News

• 27551 views
विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण



दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार सायंकाल मधुबन नगर पंचायत अंतर्गत खीरीकोठा स्थित नव-निर्मित कार्यालय भवन का भव्य लोकार्पण कर नगरवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की। लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक एवं सुसज्जित भवन अब जनसेवा के लिए समर्पित हो गया है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं में एक नवीन ऊर्जा का संचार होगा।

अपने उद्बोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि वर्ष 2016 में गठन के उपरांत मधुबन नगर पंचायत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अब तक किराए के भवन में संचालित हो रही प्रशासनिक व्यवस्था को अपना स्थायी एवं सुसंगठित कार्यालय प्राप्त होने से न केवल कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी, अपितु नागरिकों को भी अधिक सुलभ एवं प्रभावी सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों हेतु शासन स्तर पर आर्थिक संसाधनों की कोई न्यूनता नहीं होने दी जाएगी।

मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके संकल्प और प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण परियोजना मूर्त रूप ले सकी है, जो नगर के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत कुमार मल्ल उर्फ गणेश मल्ल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया, घोसी चेयरमैन मुन्ना गुप्ता, मुकुल राय, राष्ट्रकुंवर सिंह, बब्लू ठठेरा, अमित गुप्ता, राधेश्याम सिंह, शिवशरण मल्ल, सभासद आलोक मल्ल, प्रेमशंकर राय, नरेंद्र मल्ल ‘निराला’, गिरजा शंकर मौर्य, प्रविंद कुमार मल्ल, ऋषभ मल्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह लोकार्पण केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, अपितु नगर के सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी प्रशासन की सुदृढ़ नींव का उद्घोष है, जो मधुबन को विकास की नवोन्मेषी ऊँचाइयों की ओर अग्रसर करेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!