ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत वन स्टाप शाप खोलने हेतु जल्द करें आवेदन - कृषि उपनिदेशक एस ० पी ० श्रीवास्तव आज से तीन दिनों तक लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस IRC 81 वां अधिवेशन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर होगा "रन फॉर यूनिटी" बीजेपी से चेयरमैन प्रत्याशी पहुंचे अधिवक्ताओं के बीच,किया मतदान की अपील केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी, हॉकी और कबड्डी में छात्राओं ने दिखाया दमखम आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत वन स्टाप शाप खोलने हेतु जल्द करें आवेदन - कृषि उपनिदेशक एस ० पी ० श्रीवास्तव आज से तीन दिनों तक लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस IRC 81 वां अधिवेशन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर होगा "रन फॉर यूनिटी" बीजेपी से चेयरमैन प्रत्याशी पहुंचे अधिवक्ताओं के बीच,किया मतदान की अपील केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी, हॉकी और कबड्डी में छात्राओं ने दिखाया दमखम आईना:खुद लोकतंत्र का गला घोंटते रहे हैं दुनिया में भारत को कोसने वाले- मुख्यमंत्री
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

D

Dainik India News

21 views
मुख्यमंत्री ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और हिन्दी के प्रबल समर्थक पं. पंत को नमन

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ, 07 मार्च 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर गोरखपुर स्थित पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पं. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्कृष्ट अधिवक्ता, प्रखर राजनेता और कुशल प्रशासक थे। देशवासी उन्हें उनके योगदान के लिए सदैव स्मरण करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. पंत भारत की संविधान सभा के सदस्य थे। स्वतंत्रता के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने 1954 तक प्रदेश की प्रशासनिक और विकास योजनाओं को दिशा दी। इसके बाद वे देश के गृहमंत्री बने और राष्ट्रीय एकता व प्रशासनिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने का श्रेय भी पं. गोविन्द बल्लभ पंत को जाता है। उनकी सेवाओं के लिए 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की आधारशिला पं. पंत के कर-कमलों द्वारा रखी गई थी।

पं. पंत का निधन 07 मार्च 1961 को हुआ था। इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक प्रदीप शुक्ला, विपिन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!