ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी कार्यों,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा सेवायोजन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, नियमित जीवनशैली और चिकित्सीय परामर्श से मिलेगी राहत • प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत भूलेख अंकन -किसानों का डाटा शुद्ध एवं सत्यापित करते हुए किसानों को धनराशि उपलब्ध कराने में जनपद मऊ का प्रदेश में सातवां स्थान • गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र घोटाला: मऊ के निजी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ केस, • DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श • लखनऊ के केजीएमयू में वेंटिलेटर की कमी से मरीज की मृत्यु: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश • समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आबकारी कार्यों,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा सेवायोजन विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, नियमित जीवनशैली और चिकित्सीय परामर्श से मिलेगी राहत • प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत भूलेख अंकन -किसानों का डाटा शुद्ध एवं सत्यापित करते हुए किसानों को धनराशि उपलब्ध कराने में जनपद मऊ का प्रदेश में सातवां स्थान • गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र घोटाला: मऊ के निजी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ केस, • DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श • लखनऊ के केजीएमयू में वेंटिलेटर की कमी से मरीज की मृत्यु: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश • समरसता भोज का आयोजन कर दिया एकजुटता का परिचय •
उत्तर प्रदेश English

Kanpur Road Accident: दर्दनाक हादसे से गमज़दा हुए दिग्गज, सीएम-पीएम से लेकर पक्ष विपक्ष ने नेताओं ने जताया दु:ख

B

Bhargav Bhargav

• 13750 views
Kanpur Road Accident: दर्दनाक हादसे से गमज़दा हुए दिग्गज, सीएम-पीएम से लेकर पक्ष विपक्ष ने नेताओं ने जताया दु:ख

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्य बातें
कानपुर में बड़ा सड़क हादसा
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
हादसे में 22 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। राष्टपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु केसमाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।

गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद व हृदय को व्यथित करने वाला है। स्थानीय प्रशासन घायलों को उपचार देने में जुटा है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वहीं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री जी स्वयं कर रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री राकेश सचान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री अजीत पाल को मौके पर जाकर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे टैक्टर-ट्रॉली का उपयोग सिर्फ कृषि कार्यों एवं माल ढुलाई के लिए ही करें, इससे सवारियों की ढुलाई कदापि न करें।
मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

मायावती

यूपी में फतेहपुर चन्द्रिका देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली के कानपुर में पलट कर तालाब में गिर जाने से 23 लोगों की मौत व अन्य कई लोगों के घायल होने की खबर अति-दुःखद। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सरकार उन सभी की यथाशीघ्र समुचित मदद करे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!