अशोक बाजपेयी से लखनऊ स्थित आवास पर भेंट; संस्कृति, धर्म, संसद और राष्ट्र के चरित्र निर्माण पर हुआ विमर्श, आगामी कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शिक्षाविद् डॉ. अशोक बाजपेयी से हुई भेंट में देश की संस्कृति, धर्म, संसदीय व्यवस्था और राष्ट्र के चरित्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अशोक बाजपेयी को आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी।
राष्ट्रीय सनातन महासंघ की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, भेंट के दौरान जातिगत और दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। बातचीत में सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने के विषय पर भी विचार रखा गया।
विमर्श में धर्म और राजनीतिक दलों के नाम पर समाज में दिखाई देने वाले विभाजन को लेकर भी चर्चा हुई। इस संदर्भ में सनातन से प्रेरित राष्ट्रवादी विचारधारा के माध्यम से सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
भेंट के अंत में जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार करने के लिए अशोक बाजपेयी के प्रति आभार व्यक्त किया।