ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन उपचुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बताया आरएसएस और डबल इंजन सरकार का योगदान अहम सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम Dr. Shobhit Kacker: Redefining Excellence in Ophthalmic Care in Lucknow for Two Decades 39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, हथकरघा बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 4 लोगों को किया जिला बदर शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन उपचुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बताया आरएसएस और डबल इंजन सरकार का योगदान अहम सहारा गंज में क्रिसमस एवं नव वर्ष पर मेगा फेस्टिव ऑफ़र्स की धूम Dr. Shobhit Kacker: Redefining Excellence in Ophthalmic Care in Lucknow for Two Decades 39 जनपदों में कोविड का एक भी मरीज नहीं, हथकरघा बुनकरों को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 4 लोगों को किया जिला बदर शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Uncategorized English

जनसहभागिता और अंतर्विभागीय समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मिलेगा बल

D

Dainik India News

36 views
जनसहभागिता और अंतर्विभागीय समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मिलेगा बल

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 01 जुलाई: मुख्यमंत्री ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और अंतर्विभागीय समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन, ग्राम्य विकास, नगर विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा मिलकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा के ठोस प्रयास किए जाएं।

'स्टॉप डायरिया' अभियान के तहत बच्चों की सुरक्षा

इस वर्ष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 'स्टॉप डायरिया' के संकल्प को लेकर कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त के कारण मृत्यु की आशंका को समाप्त करना। फ्रंटलाइन वर्कर्स अपने साथ ओ0आर0एस0 तथा क्लोरीन की गोलियां लेकर जाएं। सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा। बरसात के मौसम में स्वास्थ्य विभाग के पूरे तंत्र को 24×7 अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों के नामांकन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। आगामी 01 जुलाई से प्रदेशव्यापी 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण प्रारंभ हो रहा है। यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्कूलों को सजाया जाए और बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया जाए। विद्यालय के आस-पास का परिवेश स्वच्छ हो।

जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक

स्कूल चलो अभियान में सांसद, विधायक, जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान सहित हर जनप्रतिनिधि की सहभागिता होनी चाहिए। मलिन बस्तियों में बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। कक्षा 01 व 02 में एन0सी0ई0आर0टी0 पाठ्यक्रम को लागू किया गया है, इस सम्बन्ध में आवश्यक पाठ्य सामग्री यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

विद्यार्थियों के लिए डी0बी0टी0 के माध्यम से सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत दिवस 88 लाख से अधिक बच्चों को पाठ्य सामग्री, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा तथा स्वेटर आदि के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके अभिभावकों के खातों में उपलब्ध कराए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थी 'पूरी बांह की शर्ट' ही पहन कर आएं, जिससे बीमारियों से बचाव में सहायता मिलेगी।

पौधरोपण महाभियान और बाढ़ राहत तैयारी

जुलाई माह का प्रथम सप्ताह पौधरोपण महाभियान को सफल बनाने हेतु जनजागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश का हर नागरिक इस वर्ष के 'वन महोत्सव' को अभूतपूर्व सफलता दिलाने में योगदान करेगा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत राहत एवं बचाव से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बाढ़ चौकियों का निर्धारण, नौका की उपलब्धता, राहत सामग्री आदि का प्रबन्धन किया जाए। नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का स्थायी निराकरण कराया जाए और प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक को कड़ाई से लागू किया जाए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!