ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज • सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया को सी एम योगी ने सम्बोधित किया: • मानवता की मिसाल: बेजुबान की बचाई जान • European markets are waiting for UP's mangoes: CM Yogi • योग से जागेगा राष्ट्र, ध्यान से बनेगा श्रेष्ठ भारत : कुलदीप तिवारी • Scholarship Scam: ED raids in search of third operator of Hygia, interrogation of accused continues • कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ • पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण • महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री अभयानंद सरस्वती जी महाराज • सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया को सी एम योगी ने सम्बोधित किया: • मानवता की मिसाल: बेजुबान की बचाई जान • European markets are waiting for UP's mangoes: CM Yogi • योग से जागेगा राष्ट्र, ध्यान से बनेगा श्रेष्ठ भारत : कुलदीप तिवारी • Scholarship Scam: ED raids in search of third operator of Hygia, interrogation of accused continues • कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ • पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण •
ताज़ा खबर English

जालसाजों ने श्रमिकों का कार्ड बनाने के नाम पर लाखों ठगे

D

Dainik India News

• 7460 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

अमेठी, । जलाली बलापुर ग्राम पंचायत में श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर उनके खातों से लाखों रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। अभी तक किसी पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। साइबर ठगों की ठगी का शिकार हुए मजदूर अपने पैसे निकाले जाने को लेकर काफी परेशान हैं।बीते 13 अक्टूबर को लैपटाप व फिंगर मशीन लेकर बाइक से दो युवक प्रधान प्रतिनिधि के पास पहुंचे। उनसे यह कहकर कि श्रमिकों का श्रमिक कार्ड बनना है। उन्हें प्राथमिक विद्यालय बलापुर पर इकठ्ठा होना है। इतना ही नहीं कैंप में आने वाले श्रमिकों के आधार व मोबाइल नंबर की सूची बनाने के लिए सहाबगढ़ की आशा बहू उर्मिला को भी वहां बुला लिया। प्रधान प्रतिनिधि तनबीर आलम उर्फ शेरू ने श्रमिकों को सूचित कर दिया। फिर क्या था कार्ड बनने व खातों में एक हजार रुपये आने की बात जानकर मजदूरों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीड़ित उदयराज यादव की मानें तो वह भी अपनी पत्नी संतोषा को लेकर पहुंचा। उसका आधार व मोबाइल नंबर लेकर फिंगर प्रिंट ली। उससे बताया कि जैसे ही उसका डेटा आनलाइन होगा। उसके खाते में एक हजार रुपये आ जाएंगे। एक घंटा बाद खाते पर रुपये आने का नहीं। बल्कि 3080 रुपये हस्तांतरण का संदेश उसे मिला तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं उसकी पत्नी संतोषा के खाते से 10 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। उसने तुरंत प्रधान प्रतिनिधि से इसकी शिकायत की। उसने पीड़ित से कहीं और इसकी शिकायत न करने को कहते हुए पैसा वापस करने की बात कही। आशा से फोन पर हुई बातचीत के अनुसार ग्राम पंचायत के बलापुर व जलाली गांव के 46 लोगों का आनलाइन फार्म भरा गया था। इनमें से जिनके बैंक खातों में धन था। उनका 10-10 हजार निकल गया थानाध्यक्ष निर्मल सिंह बताते हैं कि उक्त साइबर ठगी के शिकार लोगों ने तहरीर दी है। मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिम्मेदारों को उन सभी खातों के स्टेटमेंट लाने को कहा गया है। जल्द ही जालसाजी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!