ब्रेकिंग न्यूज़
सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा |
हाइलाइट न्यूज़
नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा • सुषमा खरकवाल को महानगर विस्तार जनकल्याण समिति का खुला समर्थन - जे पी सिंह • खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण • भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: • कई वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • मिशन शक्ति’ अभियान का अगला चरण आगामी शारदीय नवरात्र के पहले दिन से प्रारम्भ • गुरुसत्ता : साधना का आलोक, तत्त्वबोध की अनुभूति और जीवन का अक्षय आधार • नवागत थानाध्यक्ष अब्दुल वहीद ने किया पैदल मार्च,दिलाया सुरक्षा का भरोसा • सुषमा खरकवाल को महानगर विस्तार जनकल्याण समिति का खुला समर्थन - जे पी सिंह • खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण • भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: • कई वर्षों से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • मिशन शक्ति’ अभियान का अगला चरण आगामी शारदीय नवरात्र के पहले दिन से प्रारम्भ • गुरुसत्ता : साधना का आलोक, तत्त्वबोध की अनुभूति और जीवन का अक्षय आधार •
ताज़ा खबर English

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में

D

Dainik India News

• 6139 views
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में

दैनिक इंडिया न्यूज़,19 Nov 2024 नई दिल्ली।दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने नर्सरी से कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय ने 23 नवंबर तक सभी कक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया और इस संदर्भ में आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

हालांकि, दैनिक इंडिया न्यूज़ द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने और कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं पर सवाल खड़े करने के बाद, दिल्ली सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। सरकार ने सुझावों को प्राथमिकता देते हुए नर्सरी से 12वीं तक सभी कक्षाओं को स्थगित करने और उन्हें भी ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित करने का ऐलान किया।

इस निर्णय के बाद, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिल्ली सरकार को धन्यवाद दिया और प्रदूषण के खिलाफ उठाए गए इस कदम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बच्चों और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

महत्वपूर्ण निर्णय और अन्य कदम:

निर्माण और तोड़-फोड़ कार्यों पर रोक।

दिल्ली मेट्रो द्वारा अतिरिक्त ट्रिप की शुरुआत।

सड़कों की यांत्रिक सफाई और पानी का छिड़काव बढ़ाना।

BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध।

यह कदम ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत उठाए गए हैं। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे बच्चों और नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है।

इस निर्णय ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए शिक्षा विभाग और सरकार की तत्परता को दर्शाया है। अब यह केंद्र और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे प्रदूषण नियंत्रण के दीर्घकालिक उपायों पर विचार करें।

दिल्ली के स्कूल और कॉलेज अब प्रदूषण का स्तर सामान्य होने के बाद ही खोले जाएंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!