ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उ0प्र0 में टैक्स फ्री करने की घोषणा की • सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के कार्मिकों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने शासन से जल्द निराकरण कराने की कि मांग • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- • हरदोई प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर दिए जा रहे आवास, पक्के मकान वालों को • "सहारा गंज मॉल में धूमधाम से मनाया गया चंद्रयान 3 के लैंडर के सफल मून लैंडिंग का जश्न • मंत्रीगण स्वयं करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा : सी एम योगी • "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम • मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उ0प्र0 में टैक्स फ्री करने की घोषणा की • सचिवालय सत्कार सेवा कर्मचारी संघ के कार्मिकों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने शासन से जल्द निराकरण कराने की कि मांग • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- • हरदोई प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर दिए जा रहे आवास, पक्के मकान वालों को • "सहारा गंज मॉल में धूमधाम से मनाया गया चंद्रयान 3 के लैंडर के सफल मून लैंडिंग का जश्न • मंत्रीगण स्वयं करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा : सी एम योगी • "हिंदू मुस्लिम" एकता की मिसाल है जलालाबाद का मोहर्रम •
ताज़ा खबर English

प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 8351 views
प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज अखिल
भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि खेल हम सबको स्वास्थ्य एवं सकारात्मक भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम प्रारम्भ कराया। विगत कुछ वर्षों में ‘खेलो इण्डिया’ के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खेलों का अपना महत्व है। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक ऊर्जा से युवाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है। खिलाड़ी जब खेलता है, तो उसका भरपूर प्रोत्साहन किया जाना चाहिए, क्यांेकि वह स्वयं के लिए नहीं, बल्कि देश व स्वस्थ समाज के लिए खेलता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के खेल आयोजन से राज्य में खेल का माहौल बनेगा, जिससे अच्छे खिलाड़ी निकल कर आयेंगे जो प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश को भी गौरवान्वित करेंगे।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद गोरखपुर में प्रदेश के खेल विभाग द्वारा ब्रह्मलीन परमपूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। यह इस प्रतियोगिता का तृतीय संस्करण था। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरियाणा की टीम को गोल्ड मेडल, 02 लाख रुपए का चेक, ट्राॅफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली उ0प्र0 की टीम को सिल्वर मेडल, 01 लाख रुपए का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान की। उन्होंने सेमीफाइनल में हारकर तृतीय स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को भी 50-50 हजार रुपए का चेक तथा ट्राॅफी प्रदान कर पुरस्कृत किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद टोक्यो में आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के अब तक के सबसे बड़े दल ने प्रतिभाग किया। साथ ही, अब तक आयोजित ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों में देश के लिए सर्वाधिक संख्या में मेडल जीतकर भारत लाए। उन्होंने कहा कि कोई भी खिलाड़ी ओलम्पिक प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता। इसके लिए पहले निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन कर क्वालीफाई करना पड़ता है। इसके उपरान्त, ओलम्पिक में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलता है। ओलम्पिक प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी दुनिया में नायक बनकर उभरते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक खेलों में मेडल विजेता खिलाड़ियों तथा प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रदेश की राजधानी में 19 अगस्त, 2021 को आयोजित सम्मान समारोह में राज्य सरकार ने कुल 72 खिलाड़ियों को 42 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने ओलम्पिक खेलों की एकल वर्ग प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 06 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 04 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 02 करोड़ रुपए प्रदान करने की व्यवस्था की है। इसी प्रकार, ओलम्पिक खेलों की टीम प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 03 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 02 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 01 करोड़ रुपए प्रदान करने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही, काॅमनवेल्थ व एशियाई खेलों में एकल वर्ग प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 50 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 15 लाख रुपए तथा टीम प्रतियोगिता में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 30 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 15 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 10 लाख रुपए प्रदान करने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार एफ्रो एशियन/विश्वकप की एकल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 15 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 10 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 08 लाख रुपए तथा टीम प्रतियोगिताओं में प्रदेश के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 लाख रुपए, रजत पदक विजेता को 08 लाख रुपए, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 06 लाख रुपए प्रदान कर प्रोत्साहित कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओलम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य सरकार 10-10 लाख रुपए, काॅमनवेल्थ एवं एशियाई खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 05-05 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा टोक्यो ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को पहली बार 25-25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर सांसद श्री रविकिशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर श्री सीताराम जायसवाल, विधायक डाॅ0 राधामोहन दास अग्रवाल, श्री विपिन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!