ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
त्रिवेणी संगम में राष्ट्र उत्थान का संकल्प! सनातन की लहर के साथ भारत विश्वगुरु बनने को तैयार- राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती निवेश के लिए संजीवनी बन रहा योगी का संदेश तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश गोरखपुर फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए दाखिल कर सकते है, दावे/आपत्तियां पर्वों को लेकर मधुबन थाना में हुई शांति समिति की बैठक त्रिवेणी संगम में राष्ट्र उत्थान का संकल्प! सनातन की लहर के साथ भारत विश्वगुरु बनने को तैयार- राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्ट डायल पर फ्रॉड का आरोप: व्यापारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताई अपनी आपबीती निवेश के लिए संजीवनी बन रहा योगी का संदेश तीन शातिर गिरफ्तार , कब्जे से अवैध पिस्टल सहित कुल 02 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की पहल पर डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने दिए त्वरित निर्देश गोरखपुर फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन के लिए दाखिल कर सकते है, दावे/आपत्तियां पर्वों को लेकर मधुबन थाना में हुई शांति समिति की बैठक
लेख / शोध English

बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प

D

Dainik India News

5168 views
बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।बालक राम विराजमान दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक शुभावसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह (क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख, पूर्व उत्तर प्रदेश, संस्कृतभारती) ने अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांतरंजन का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं साधुवाद अर्पित किए। यह अवसर केवल औपचारिक अभिनंदन तक सीमित न रहकर, सनातन चेतना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रबोध के उत्कर्ष का सजीव प्रतीक बनकर उपस्थित हुआ।


इस गरिमामयी अवसर पर धर्मजागरण के प्रचारक सुरेंद्र तथा संस्कृतभारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद पंडित की सशक्त एवं प्रेरक सहभागिता ने आयोजन को और अधिक उल्लासपूर्ण, ऊर्जस्वित तथा विचारोत्तेजक बना दिया। उपस्थित जनसमूह में सनातन मूल्यों के प्रति आस्था, प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक गौरव की अनुभूति स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।


अपने उद्बोधन में जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बालक राम विराजमान से जुड़े इन ऐतिहासिक क्षणों को भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना के पुनरुत्थान का महत्त्वपूर्ण सोपान बताया। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दीर्घकालिक, त्यागपूर्ण और सतत प्रयासों को अतुलनीय एवं राष्ट्रहित में ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन्हीं संगठनों की अविचल साधना और दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप आज सनातन, संस्कृत और वेदांत के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल साकार हो रहा है।


उन्होंने संस्कृत, सनातन परंपरा एवं वैदिक दर्शन के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित सभी कार्यकर्ताओं के प्रति भूरि-भूरि प्रशंसा व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित होकर सतत कार्य करने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने कहा कि बालक राम विराजमान दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, उसकी सांस्कृतिक अस्मिता और सनातन चेतना के अमर प्रवाह का उद्घोष है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रधर्म के पथ पर अग्रसर करता रहेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!