ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
"सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" • डिजिटल इंडिया का 'ग्रैंड फ्रॉड': PNB की क्रूर नीति ,बड़े डिफॉल्टरों को संरक्षण, आम आदमी की जेब पर 'बैंक-एस्क्व' डाका! • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • Important executive meeting of Uttar Pradesh Madhyamik Sanskrit Shiksha Parishad held for session 2023-24 - JP Singh • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ को दी 392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • ईको-टूरिज्म: रोजगार, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था का त्रिसूत्रीय आधार-मुख्यमंत्री • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister • "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" • डिजिटल इंडिया का 'ग्रैंड फ्रॉड': PNB की क्रूर नीति ,बड़े डिफॉल्टरों को संरक्षण, आम आदमी की जेब पर 'बैंक-एस्क्व' डाका! • संस्कृतभारती प्रबोधन वर्ग : चतुर्थ दिवस का सत्र दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत प्रारंभ • Important executive meeting of Uttar Pradesh Madhyamik Sanskrit Shiksha Parishad held for session 2023-24 - JP Singh • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ को दी 392 करोड़ से अधिक की 114 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • ईको-टूरिज्म: रोजगार, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था का त्रिसूत्रीय आधार-मुख्यमंत्री • ‘Azadi Ka Amrit Mahotsav’ has shown the vision of new India: Chief Minister •
लेख / शोध English

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में उद्यमियों के साथ किया संवाद, औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 34वीं स्थापना दिवस मनाई

D

Dainik India News

• 6281 views
मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में उद्यमियों के साथ किया संवाद, औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 34वीं स्थापना दिवस मनाई

दैनिक इंडिया न्यूज,गोरखपुर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित उद्यमियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था से सुरक्षा का माहौल बना है। प्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को भी सबकी आवश्यकता के अनुरूप आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत का माहौल बनाया गया है। उद्योगों की वर्तमान और भावी जरुरतों को ध्यान में रखकर सेक्टोरल पॉलिसीज़ बनायी गयी है। हर सुविधा और प्रक्रिया को ऑनलाइन और त्वरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 सेक्टर की व्यापक संभावनाओं के दृष्टिकोण से खास नीति बनाई गई है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सुरक्षा के माहौल में सुविधाओं का लाभ उठाते हुए गीडा में निवेश कर पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीव्रतम विकास में सहभागी बनें।
संवाद के दौरान कपिला कृषि उद्योग के सी0ई0ओ0 सौरभ शिवहरे ने गीडा में अपने निवेश का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यहां काम करने का शानदार माहौल दिखा है। जब उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश की योजना बनायी तो कुछ लोगों ने उन्हें डराया भी। पर, आज वह अपने दोस्तों को समझाते हैं कि उत्तर प्रदेश में निवेश करना सफल है। यहां सुरक्षा के साथ शानदार उद्योग नीति भी है। शिवहरे ने गीडा में निवेश के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया में तत्परता के लिए गीडा प्रबंधन की सराहना की।

इस अवसर गैलेंट समूह के चेयरमैन चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छह-सात साल में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि यहां का लॉ एंड ऑर्डर बहुत ही बेहतर हुआ है। उद्यमियों की हर समस्या पर मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रुचि लेकर उसका समाधान कराते हैं। आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तो इसका श्रेय मुख्यमंत्री को है।

इस अवसर पर एम0एस0एम0ई0 मंत्री राकेश सचान, सांसद श्री रवि किशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पेप्सिको, कोका कोला, किर्लास्कर आयल इंजन, रेड टेप, लुलू ग्रुप, खंडेलवाल एडिबल आयल प्राइवेट लिमिटेड, मंटोरा ऑयल्स प्रोडक्ट्स, स्पर्श समूह, ग्रीन प्लाई, आर0एस0पी0एल0, बर्जर पेंट्स, केयर रेटिंग लिमिटेड, सॉलिटेयर ग्रुप, अंकुर उद्योग, गैलेंट समूह, ऐशप्रा समूह, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, केयान डिस्टलरी, ज्ञान डेयरी, वरुण बेवरेजेज़ तत्वा प्लास्टिक, इंडिया ऑटो व्हील्स, नाइन प्राइवेट लिमिटेड, क्लार्क्स इन ग्रैंड समेत सात दर्जन से अधिक कम्पनियों के प्रमुख, निदेशक व वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!