ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मिशन शक्ति फेज-5: छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक • लस्सी विक्रेता की गैर इरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट से आरोपित की जमानत अर्जी खारिज • नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन,नगरवासियों को दी बड़ी सौगात, • उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना: निवेशकों और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर • "Pakistan's flag waved on Congress' victory: Viral VIDEO after Karnataka election results; Know the truth behind it." • प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार • दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! • 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • मिशन शक्ति फेज-5: छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति किया गया जागरूक • लस्सी विक्रेता की गैर इरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट से आरोपित की जमानत अर्जी खारिज • नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन,नगरवासियों को दी बड़ी सौगात, • उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना: निवेशकों और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर • "Pakistan's flag waved on Congress' victory: Viral VIDEO after Karnataka election results; Know the truth behind it." • प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार • दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! •
ताज़ा खबर English

यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर

D

Dainik India News

• 7514 views
यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर

उद्यमियों व व्यापारियों पर अब नहीं बनाया जा सकेगा अनावश्यक दबाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उद्यमियों के हित में लिया बड़ा निर्णय 

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को व्यापारियों एवं उद्यमियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के पूर्व प्रारंभिक जांच कराए जाने की अनिवार्यता के आदेश दिये गये हैं। इसके बाद प्रदेश में उद्यमियों व व्यापारियों को परेशान करने एवं अनावश्यक दबाव बनाने के लिए आए दिन फर्जी एफआईआर दर्ज कराने की शिकायतों में कमी आएगी। अब किसी भी व्यक्ति के द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा सकेगी। 

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक मामले में दिए गए निर्देश का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में किसी प्रकार का अवरोध न उत्पन्न हो तथा किसी भी उद्यमी, व्यापारी, शैक्षिक संस्था, चिकित्सालय, भवन निर्माता, होटल/रेस्टोरेंट इत्यादि से संबंधित मालिक तथा प्रबंधन स्तर के कर्मचारियों का किसी प्रकार से उत्पीड़न न होने पाए इसके लिए शासन योगी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

उत्तर प्रदेश में उद्यम और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने इससे पहले भी कई सुधारात्मक कदम उठाये हैं, जिनमें प्रदेश में उद्योग धंधे लगाने के लिए 25 नई पॉलिसी मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में लागू की गई है। मुख्यमंत्री के प्रयासों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में देश और दुनिया के उद्योगपतियों ने 36 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!