ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन • UGC NEET Exam to be Re-conducted, Government Announces • तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर गिरी कार से दो लोग बाल- बाल बचें • शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक • ईको-टूरिज्म: रोजगार, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था का त्रिसूत्रीय आधार-मुख्यमंत्री • पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन और सभ्य व्यवहार की नसीहत:मुख्यमंत्री • ब्यंकटेश्वर चले श्रीराम से मिलने • UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह • शिवसेना ने महँगाई को लेकर जनपद बहराइच में किया प्रदर्शन • UGC NEET Exam to be Re-conducted, Government Announces • तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर गिरी कार से दो लोग बाल- बाल बचें • शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदनों को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक • ईको-टूरिज्म: रोजगार, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था का त्रिसूत्रीय आधार-मुख्यमंत्री • पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन और सभ्य व्यवहार की नसीहत:मुख्यमंत्री • ब्यंकटेश्वर चले श्रीराम से मिलने •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

D

Dainik India News

• 8022 views
अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का शंखनाद 27 सितंबर को लखनऊ में, योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के आमंत्रण पर श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी वर्ष (1926–2026) के उद्घाटन समारोह का आयोजन 27 सितंबर को लखनऊ में किया जाएगा। सी.एम.एस. गोमती नगर विस्तार में अपराह्न 2:30 बजे होने वाले इस समारोह में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद के आमंत्रण पत्र के अनुसार समारोह का केंद्र श्रद्धेय अशोक सिंहल के राष्ट्र, धर्म और हिन्दू समाज के प्रति समर्पित जीवन एवं सार्वजनिक योगदान का स्मरण रहेगा। जन्म शताब्दी वर्ष के इस उद्घाटन आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और हिन्दू समाज के बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया गया है। आयोजकों ने इसे अशोक सिंहल के शताब्दी वर्ष की औपचारिक शुरुआत का महत्वपूर्ण अवसर बताया है।

लखनऊ पूर्व के जिला मंत्री अमित श्रीवास्तव की ओर से जारी आमंत्रण में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर, रविवार को दोपहर 2:30 बजे समारोह शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और आमंत्रण के माध्यम से समाज के लोगों से समय से पहुंचने की अपील की गई है। समारोह में अशोक सिंहल के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र एवं हिन्दू समाज से जुड़े उनके योगदान को स्मरण करते हुए जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!